![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/05/DSC_0526-1024x683.jpg)
NEWS हालात-ए-शहर ( अतुल अग्रवाल ) हल्द्वानी | आज कुमाँऊ के द्वार हल्द्वानी में सुशीला तिवारी हॉस्पिटल के उपनल कर्मचारी ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन काम तो पूरा लेता है लेकिन सुविधाएं के नाम पर उच्च अधिकारियों का हवाला देकर अपनी जिम्मेदारियों से बचता रहा है.हर रोज सैकड़ों कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती हो रहे हैं. ऐसे में कर्मचारियों पर काम का दबाओ भी बढ़ गया है. लेकिन अस्पताल प्रशासन की तरफ से कोई सुविधा नहीं दी जा रही ही है. इसी कारण सोमवार को उपनल कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है.
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/05/DSC_0513-1024x683.jpg)
कर्मचारियों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन चाहता है कि कोविड-19 संक्रमण के चलते हम अपनी ड्यूटी करके घर ना जाए. लेकिन अस्पताल प्रशासन हमारे रहने के लिए अलग से कोई इंतजाम नहीं कर रहा है, ऐसे में हम लोग कहां जाएं। पिछले 10 दिन से अस्पताल प्रशासन से व्यवस्था कराने की गुहार लगाईं जा रही है. लेकिन उनकी मांग को अनसुना कर दिया गया है.
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/05/DSC_0518-1024x683.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Image-2021-03-11-at-03.28.06-22.jpeg)
ड्यूटी के दौरान कई कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं, और कई कर्मचारियों के घर पर अलग से कोई सुविधा नहीं है। ऐसे में कोविड-19 का संक्रमण हम अगर यहां से घर लेकर जाए तो और ज्यादा महामारी फैलने का अंदेशा है। ऐसे में हमें ड्यूटी कर यहीं रहने के लिए होटल या अन्य जगह रहने के लिए दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा जब तक अस्पताल प्रशासन इंतजाम नहीं करता है तब तक हम हड़ताल पर रहेंगे।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Image-2021-03-31-at-12.04.57-24-1024x640-22.jpeg)
पूरे मामले में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य का कहना है कि इन लोगों से वार्ता हो गई है 2 दिन के अंदर उन्हें कमरा उपलब्ध करा दिया जाएगा। जिस पर उपनल कर्मियों का कहना है कि 2 दिन का समय बहुत ज्यादा है उन्होंने कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए तत्काल समस्या निस्तारण की मांग की है।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/05/FFF-BORD-7-1024x576.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595