![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/04/paurigarhwalnews-haldwanilive-kotdwar-ggic-three-teachers-found-corona-positive.jpg)
NWES हालात-ए-शहर ( अतुल अग्रवाल ) हल्द्वानी \ कोटद्वार – प्रदेश में वैश्चिक महामारी कोरोना ने एक बार फिर दस्तक दे दी है सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि उत्तराखण्ड राज्य के कोटद्वार जी जी आई सी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में तीन शिक्षिकाएं कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। जिसके बाद से प्रशासन और स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। कोरोना का खतरा हर जगह मंडरा रहा है। क्या मैदान, क्या पहाड़, कोई भी क्षेत्र इस महामारी से अछूता नहीं दिख रहा है। हर जगह किसी ना किसी के संक्रमित होने की खबरों से असंतोष बढ़ रहा है। हालात डर पैदा कर रहे हैं।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/04/WhatsApp-Image-2021-03-07-at-22.05.51-69-886x1024.jpeg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/04/WhatsApp-Image-2021-03-31-at-12.04.57-24-1024x640-40.jpeg)
हालांकि सरकार के द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ,महामारी कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए निरन्तर प्रचार प्रसार किया जा रहा है।इसके बाबजूद भी कोरोना फैल रहा है। जनता की लापरवाही और जागरूक ना होना भी बढ़ते प्रसार का एक बड़ा कारण बन रहा है। अब कॉलेज में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है।
बुधवार को बद्रीनाथ मार्ग स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की तीन अध्यापिका कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। जिस वजह से प्रशासन से दहशत तो फैली ही है साथ ही विभागीय एवं सरकारी निर्देशों को लेकर भी संशय बना हुआ है।
संक्रमण की पुष्टि करते हुए प्रधानाचार्य उमा श्रीवास्तव ने बताया तीन अध्यापिकाओं के अलावा कई छात्राएं एवं अन्य शिक्षिकाएं भी बीमार है। जो बीमार हैं, उनके कोरोना जाच हेतु सैंपल लिए गए हैं।साथ ही इस बाबत सूचना प्रशासन व उच्चाधिकारियों को भी दी गई है।
आदेश ना आने के कारण विद्यालय खुला हुआ है। सीएमओ पौड़ी डॉ मनोज शर्मा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अध्यापकों के संपर्क में आए हुए लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। उनकी भी जांच की जाएगी। साथ ही विद्यालय को सैनिटाइज किया जाएगा।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/04/WhatsApp-Image-2021-03-11-at-03.28.06-69.jpeg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595