पहाड़ी आर्मी के मुख्य संस्थापक सदस्य प्रवीण सिंह काशी पर सन 2018 में स्थाई राजधानी को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान पुलिस ने कई धाराओं में 11 मुकदमा दर्ज कर दिए
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
40 अन्य आंदोलनकारियों पर भी मुकदमा दर्ज किया जिसमें अन्य साथियों ने 5 दिन जेल रहकर बेल ली
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/09/WhatsApp-Image-2021-03-11-at-03.28.06-70.jpeg)
हालात-ए-शहर – संवाददाता अतुल अग्रवाल
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/09/WhatsApp-Image-2021-09-12-at-06.43.17-1024x461.jpeg)
आज पहाड़ी आर्मी के द्वारा एक राज्य एक राजधानी मेरी राजधानी गैरसैंण की माँग को लेकर प्रेस वार्ता की गई जिसमें पहाड़ी आर्मी के मुख्य सदस्य उपस्थित रहे पहाड़ी आर्मी के मुख्य संस्थापक सदस्य श्री प्रवीण सिंह काशी पर सन 2018 में स्थाई राजधानी को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान पुलिस ने कई धाराओं में 11 मुकदमा दर्ज कर दिए साथ ही 40 अन्य आंदोलनकारियों पर भी मुकदमा दर्ज किया जिसमें अन्य साथियों ने 5 दिन जेल रहकर बेल ली मगर आंदोलनकारी प्रवीण कुमार काशी का कहना है हमने उत्तराखंड राज्य की राजधानी गैरसैंण के लिए आंदोलन किया कोई गैर कानूनी कृत्य नहीं किया है हम जेल जाना पसंद करेंगे जेल में रह कर पर्वती राज्य उत्तराखंड की अस्मिता अवधारणा के लिए तब तक सत्याग्रह करेंगे जब तक गैरसैंण राजधानी नहीं बन जाती मगर बेल नहीं लेंगे
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/09/239485620_1582423165422845_5317810453977394215_n-1-16-684x1024.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/09/WhatsApp-Image-2021-09-12-at-06.43.17-1-1024x461.jpeg)
पहाड़ी आर्मी के संयोजक हरीश रावत ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी कह रहे हैं कि हम नो वर्क पेंडिंग पॉलिसी पर काम कर रहे हैं उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा सबसे बड़ी पेंटिंग फाइल गैरसैण स्थाई राजधानी की है उत्तराखंड के मूल के युवाओं को स्थाई रोजगार की है इस पेंडिंग फाइल को सर्वप्रथम मुख्यमंत्री को पास करना होगा नहीं तो मुख्यमंत्री उत्तराखंड के साथ छलावा कर रहे पहाड़ी आर्मी संगठन का कहना है हमारे संगठन के संस्थापक सदस्य की गिरफ्तारी अनैतिक है जो राज्य हित में नहीं है इसके लिए पूरे उत्तराखंड में आंदोलन होंगे घर घर से युवाओं को सड़कों पर उतारा जाएगा और जेल भरो आंदोलन होगा जब तक उत्तराखंड को उसके अवधारणा के अनुरूप न्याय नहीं मिल जाता तब तक यह लड़ाई लगातार रहेगी
इस दौरान हर्षवर्धन जोशी, आयुष कुमार, कमलेश पांडे, गौरव जोशी, नितिन पांडे, सागर रावत,लकी गुप्ता, आफताब अंसारी, करण कुमार ,संजय आर्य, विनोद सनवाल, धीरज गढ़िया आदि लोग उपस्थित रहे
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595