![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Image-2021-05-15-at-20.23.22-125-1024x682.jpeg)
हालात-ए-शहर ( अतुल अग्रवाल ) आज हल्द्वानी में व्यापारी संगठन देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर कार्यकारी अध्यक्ष कुमाऊं जीवन सिंह कार्की पदाधिकारियों के नेतृत्व में प्रदेश में लॉक डाउन के चलते व्यापारियों की समस्याओं को दूर करने के सम्बन्ध में एक ज्ञापन नेता प्रतिपक्ष डाॅ0 इन्दिरा हृदयेश को उनके आवास में दिया।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/05/aaaaaaaaa-5.jpeg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/05/DSC_0521-1-1024x683.jpg)
नेता प्रतिपक्ष डाॅ0 इन्दिरा हृदयेश के सामने प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुवंर ने व्यापारियों की समस्याओं को अवगत कराते हुये कहा कि सप्ताह में एक दिन सीमित समय के लिये राशनों की दुकान खुलने से भीड़ उमड़ रही है जिससे बाजार में अफरा तफरी का माहौल हो रहा है। इससे कोरोना फैलने का भय और बढ़ता जा रहा है। दूसरी ओर भीड़ बढ़ने पर पुलिस प्रशासन व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है जो नहीं होना चाहिये। इसलिये राशन की दुकानों को सप्ताह में तीन दिन खोला जाना चाहिये।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/05/download-3.jpg)
नेता प्रतिपक्ष डॉ इन्दिरा हृदयेश ने व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों की बात सुनने के बाद मुख्यमंत्री उत्तराखंड तीरथ सिंह रावत से विस्तृत वार्ता कर सप्ताह में तीन दिन दुकान खोलने एवं बन्द करने के समय को बढ़ाये जाने एवं इस दौरान पुलिस उत्पीड़न की कार्यवाही न करने हेतु कहा गया। मुख्यमंत्री ने आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Image-2021-05-29-at-05.12.54-1024x553.jpeg)
उन्होंने मुख्यमंत्री से वार्ता करने से पूर्व काबीना मंत्री आपदा प्रबन्धन सदस्य सुबोध उनियाल, प्रमुख सचिव ओम प्रकाश सिंह, जिलाधिकारी नैनीताल से भी जानकारी हासिल की थी। जनभावनाओं को सरकार तक पहंुचाने एवं उस पर प्रभावी कार्यवाही हेतु आश्वस्त किया तथा कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में व्यापारियों द्वारा दिये जा रहे सहयोग की सराहना की।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/05/ATUL-AN-74.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Image-2021-05-18-at-06.19.34-88-1024x384.jpeg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595