महाभारत एवं रामायण सर्किट के विकास को केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री से मिले महाराज

ख़बर शेयर करें -

असम राइफल्स में उत्तराखंड के लोगों की भर्ती पुनः शुरू की जाएः महाराज

देहरादून एवं हल्द्वानी में लड़कियों के भर्ती हेतु लगे कैंप

हालात-ए-शहर ( संवाददाता अतुल अग्रवाल ) हल्द्वानी \ देहरादून प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने शनिवार को केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर महाभारत और रामायण सर्किट के बारे में विस्तृत चर्चा की।

राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ महाभारत और रामायण सर्किट के विकास को लेकर प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट से मुलाकात के दौरान उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने उन्हें बताया कि महाभारत और रामायण सर्किट पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण है इसलिए उसका विकास किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  अपनी विधानसभा में सक्रिय प्रत्याशी को नजरअंदाज करना 22 में पार्टी को भुगतान पड़ेगा खामियाज़ा – हेम

उन्होंने केन्द्रीय राज्य मंत्री को बताया कि बागेश्वर जनपद में स्थित सरयू ताल से सरयू नदी निकलती है। हम गंगा आरती के साथ साथ यमुना एवं सरयू नदी के आरती भी उत्तराखंड में उतारेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  जलजीवन मिशन कार्यों में लापरवाही बर्दाशत नहीं कि जायगी मानकों की अनदेखी करने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी-कुमाँऊ आयुक्त

महाराज ने केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट से अनुरोध किया कि राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जोर शोर से प्रयासरत है और इसमें उनका भी पूरा सहयोग उन्हें चाहिए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया कि राज्य में पर्यटन को विकसित करने के लिए उन्होंने साउंड और लाइट के प्रस्ताव भी दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बोर्ड गाइडलाइन को धता बताकर निजी स्कूलों की मनमानी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के दिन भी अन्य कक्षाओं के बच्चों को स्कूल आने का फरमान जारी

उन्होंने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से कहा कि असम राइफल्स में उत्तराखंड के लोगों की भर्ती काफी समय से बंद पड़ी है जिसे पुनः शुरू किया जाना चाहिए। उन्होंने रक्षा राज्य मंत्री से अनुरोध किया कि सेना में लड़कियों की भर्ती के लिए देहरादून और हल्द्वानी में कैंप लगाये जाएं।

देवखड़ी नाले के तेज़ बहाव में दो कारे फंसी सवारों की अटकी सांसे ज़िम्मेदार ? >VIDEO

देवखड़ी नाले के तेज़ बहाव में दो कारे फंसी सवारों की अटकी सांसे ज़िम्मेदार ? >VIDEO

संवाददाता * HSN * अतुल अग्रवाल > 9927753077 - हल्द्वानी | शाशन प्रशासन द्वारा भारी मानसून की बारिश के चलते जनता से लगातार अपील एवम...

200 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम चढ़ा गौला नदी की भेंट बचाने के लिए जनता के टैक्स का 66 करोड़ करने होंगे खर्च ,,,,,,,

200 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम चढ़ा गौला नदी की भेंट बचाने के लिए जनता के टैक्स का 66 करोड़ करने होंगे खर्च ,,,,,,,

HSN * संवाददाता अतुल अग्रवाल > 9927753077 < हल्द्वानी | लालकुंआ विधानसभा में वर्ष 2017 में 200 CR से बना हल्द्वानी का ड्रीम प्रोजेक्ट (...