![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Image-2021-03-11-at-03.28.06-93.jpeg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/05/DSC_0891-1024x683.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/05/SP-H.jpg)
हल्द्वानी, हालात-ए-शहर ( अतुल अग्रवाल ) हल्द्वानी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदया प्रीति प्रियदर्शिनी की नई पहल के अन्तर्गत जनता कर्फ्यू का उल्लघंन करने वालों को मोबाइल क्वारंटाइन वैन-कर्फ्यू एक्सप्रेस में बैठाकर सम्बन्धित थाना लाया जायेगा। जिसका शुभांरभ आज डाॅ0 जगदीश चन्द्र अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, शान्तनु पाराशर क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Image-2021-05-12-at-07.56.24-1024x484.jpeg)
मनोज रतूड़ी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के द्वारा मोबाइल क्वारंटाइन वैन -कर्फ्यू एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मोबाइल क्वारंटाइन वैन-कर्फ्यू एक्सप्रेस में नियुक्त कर्मचारियों के द्वारा लाॅक डाउन/जनता कर्फ्यू का उल्लघंन करने वालों के विरूद्व निम्न कार्यवाही की जायेगी।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/05/DSC_0036-1-1024x683.jpg)
1- मोबाइल क्वारंटाइन वैन-कर्फ्यू एक्सप्रेस में नियुक्त कर्मचारियों के द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र में जनता कर्फ्यू /लाॅक डाउन का उल्लंघन करते हुए अनावश्यक रूप से घूमते हुये पाये जाने पर उन्हें तत्काल मोबाइल क्वारंटाइन वैन-कर्फ्यू एक्सप्रेस में बैठा कर उनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतु सम्बन्धित थाने लाया जायेगा।
2- किसी भी व्यक्ति के द्वारा यदि जनता कर्फ्यू का उल्लघंन किया जाता है तो मोबाइल क्वारंटाइन वैन-कर्फ्यू एक्सप्रेस के द्वारा उक्त व्यक्ति को संबंधित थाने लाकर थाना पुलिस द्वारा उसकी काउसिंलिग की जायेगी तथा बन्द पत्र भरवाकर उसके विरूद्व आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
3- मोबाइल क्वारंटाइन वैन -कर्फ्यू एक्सप्रेस के द्वारा कोरोना महामारी की दूसरी लहर की रोकथाम एवं बचाव करने हेतु जनता को लगातार जागरूक किया जायेगा।
4- यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा पुनः जनता कर्फ्यू व कोविड-19 के नियमों का उल्लघंन किया जाता हैै तो उसके विरूद्व धारा 188 भादवि के अन्तर्गत कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/05/6j0_UvM-_400x400-1.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/05/FFF-BORD-65-1024x576.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595