![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/08/WhatsApp-Image-2021-05-15-at-20.23.22-26-1024x682.jpeg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/08/WhatsApp-Image-2021-06-08-at-11.15.02.jpeg)
हालात-ए-शहर ( संवाददाता अतुल अग्रवाल ) हल्द्वानी। चुनाव से कुछ माह पहले जिस तरह से हल्द्वानी विधनसभा में आप
के महानगर अध्यक्ष डिंपल पांडे ने सक्रियता बढ़ाई है उससे कयास लगाए जारहे हैं | कि वे शायद चुनाव लड़ने के मूड में हैं।
हालांकि अभी इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता लेकिन जिलाध्यक्ष संतोष कबड़वाल के कालाढूंगी
विधनसभा से चुनाव लड़ने की संभावनाओं तथा इरादों के बीच हल्द्वानी विधनसभा
में नगर अध्यक्ष डिंपल पांडे की सक्रियता ने लोगों का ध्यान खींचा है।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/08/WhatsApp-Image-2021-07-25-at-10.52.18-1-16-1024x349.jpeg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/08/96157900_927801874337882_6166233784648728576_n-4.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/08/WhatsApp-Image-2021-07-27-at-23.06.49-12-1024x614.jpeg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/08/WhatsApp-Image-2021-07-29-at-07.11.34-26-1024x541.jpeg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/08/WhatsApp-Image-2021-07-27-at-22.39.18-26-1024x614.jpeg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/08/WhatsApp-Image-2021-08-06-at-09.36.12-1024x768.jpeg)
आम आदमी पार्टी ने तूफानी रफ्तार से चुनावी मैदान में कदम रख ही दिया है।
पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल के कुमायूं भ्रमण के बाद पार्टी
कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने सक्रियता और बढ़ा दी है। आम आदमी पार्टी के महानगर अध्यक्ष डिम्पल पांडे ने राजपुरा में पार्टी कार्यालय का शुभारंभ करते हुए करीब 50 लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। डिम्पल पांडेय ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में ईमानदार सरकार सिर्फ आम आदमी पार्टी दे सकती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को भाजपा और कांग्रेस ने अपनी जागीर समझ लिया है। दोनों ही पार्टियों में काबिल नेताओं की कमी है।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/08/WhatsApp-Image-2021-03-11-at-03.28.06-12.jpeg)
इसलिए एक मुख्यमंत्राी बनाया जाता है फिर बदल कर दूसरा फिर तीसरा। इस
मौके पर जिला उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह बिष्ट, महानगर महिला अध्यक्ष निर्मला
आर्या, महानगर महासचिव मुशीर नवाब, उमेश राणा, मोहन कश्यप, दीपक, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद रहे थे।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595