![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/06/polis-7-683x1024.jpg)
हालात-ए-शहर ( अतुल अग्रवाल ) हल्द्वानी | आज नशे की लत युवाओ का भविष्य अन्धकार की गर्त की ओर ले जा रहा है , नशा समाज के लिए दिन ब दिन घातक बनता जा रहा है , वही आये दिन अवैध नशे के कारोबारियों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है ,जिसके चलते अवैध नशे के कारोबारियों में हड़कंम्प मचा हुआ है | वही अवैध नशे के कारोबारी अपने कारोबार को ज़ारी रखने के लिए नए से नए फार्मूले अपना रहे है , इसी कड़ी में जानकारी के मुताबिक मुखानी थाना पुलिस ने बीती रात कोविड कर्फ्यू के अनुपालन व मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लामाचौड़ के समीप चैकिंग अभियान चलाया हुआ था, इस बीच कार संख्या यूके 04 वाई-0416 को रूकने का संकेत दिया गया।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/06/DSC_0490-1024x683.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/06/GettyImages-517442491-1024x575.jpg)
पुलिस के द्वारा कार रोकने के संकेत पर चालक ने वाहन की गति बढ़ा दी। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने कुछ ही दूरी पर बैरिकेटिंग लगाकर कार को रोक लिया। तलाशी में कार से पुलिस को 7.50 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/06/31808795_m-be3bda4d-1.jpeg)
कार में सवार अवैध नशे का तस्कर रक्षित पाण्डेय उर्फ बबलू पुत्र स्व. भुवन चंद्र पाण्डेय व रंजनी पाण्डेय पत्नी रक्षित पाण्डेय पाण्डेय निवासी कृष्ण विहार, मुखानी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में रक्षित पांडे ने बताया कि वह लंबे समय से इस कारोबार में संलिप्त रहा है। वह स्वयं भी नशे का आदी है और नशे की लत पूरी करने के लिए इस कारोबार में उतर आया। जबकि रजनी पांडे ने बताया कि वह उक्त स्मैक बिलासपुर में रहने वाले फारूख नामक तस्कर से लेकर आती है। वह स्मैक की डिलीवरी उन्हें बिलासपुर में पुल के पास देता है।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/06/2102-CE-street-drugs-EMS-emergency-medical-services.jpg)
पुलिस ने दोनों से इस कारोबार से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण सूचनाएं भी जुटाई हैं। जिनके आधार पर पुलिस अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस ने तस्करों को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में एसआई धरम सिंह, कांस्टेबल अरविन्द चंदेल, फिरोज, रमेश काण्डपाल शामिल रहे
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/06/WhatsApp-Image-2021-05-15-at-20.23.22-220-1024x682.jpeg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/06/WhatsApp-Image-2021-03-11-at-03.28.06-61.jpeg)
।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595