इस देश में महिलाओं को सर्वाधिक सम्मान मिल रहा है: वानाती श्रीनिवासन

इस देश में महिलाओं को सर्वाधिक सम्मान मिल रहा है: वानाती श्रीनिवासन
ख़बर शेयर करें -

हमारी लड़ाई देश के जयचंदो के साथ: दुष्यंत कुमार गौतम

प्रदेश को सांस्कृतिक और आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे: पुष्कर सिंह धामी

संवाददाता अतुल अग्रवाल ,हालात-ए-शहर ,हल्द्वानी \देहरादून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में मातृशक्ति सबसे ज्यादा मजबूत हुई है। यह मानना है भारतीय जनता पार्टी  महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानाती श्रीनिवासन का। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली कार्यकारिणी में देहरादून पधारी श्रीमती वानाती श्रीनिवासन का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में तमिल कवि सुब्रमण्यम भारती को प्रस्तुत किया तथा कहा कि हिमालय हम सब के लिए गौरव का केंद्र है। उन्होंने कहा कि मैं सुब्रमण्यम भारती की पंक्तियों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड आई और आने के बाद मैंने पार्टी संगठन के साथ हिमालय का नमन किया है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विजय की ओर निरंतर बढ़ेगी और और महिला मोर्चा की टीम पूरी तरह इस संदर्भ में तैयार है। श्रीमती वानाती श्रीनिवासन ने कहा कि महिलाओं के कल्याण के लिए चिंतन केवल भाजपा में ही होता है। प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा ने कहा कि हम सब देश-प्रदेश की स्थितियों से सुपरिचित हैं तथा हमारी कार्यपद्धति को देखते हुए हमें संगठन की ओर से महत्वपूर्ण दायित्व दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा राष्ट्रीय महामंत्री संगठन श्री संतोष ने हम पर जो भरोसा किया है हमें समग्र मातृशक्ति को लेकर उसे निरंतर आगे बढ़ाना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में वर्षों की दोषपूर्ण पद्धतियां सुव्यवस्थित हुई है। अब हम टीकाकरण में सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त कर चुके हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में हम सब अव्यवस्थाओं को सुव्यवस्था में बदलेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अपेक्षितो के लिए कार्य करता है। महिला मोर्चा ने मास्क समेत तमाम व्यवस्था महिलाओं को दी है जिनके माध्यम से महिलाओं को काफी लाभ पहुंचा है। अमृत महोत्सव के माध्यम से हमने राष्ट्र की स्वतंत्रता का सम्मान किया है और 188 स्थानों पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री तथा वरिष्ठ मंत्रियों का आभार प्रदर्शन किया तथा कहा कि जम्मू कश्मीर व झारखंड जैसे प्रदेशों में महिला मोर्चा द्वारा विशेष कार्य किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सेंट्रल हॉस्पिटल में कोविड 19 की तीसरी लहर को देखते हुए 10 बेड किय रिज़र्व

महिला मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी श्री दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि श्रीमती वानाती श्रीनिवासन ने जो कुछ भाव प्रकट किए हैं हिंदी में उसी तरह के भाव उपराष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू , श्री मुरुगन, श्रीमती निर्मला सीतारमण, श्री मुरलीधरन जैसे वरिष्ठ नेता प्रकट करते थे जो आज हिंदी के पारंगत और अच्छे वक्ताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि श्रीमती वानाती श्रीनिवासन ने हिंदी बोली को जिस प्रकार ला प्रेम दिया है पूरी जनता आपको वैसा ही प्रेम प्रदान करेगी। श्री गौतम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता मेहनत के साथ अपने कामों को आगे बढ़ाता है। हमारी सरकार और संगठन इसी क्रम को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा की चर्चा करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि अखंड भारत के नक्शे को बनाने की शुरुआत प्रारंभ हो गई है। धारा 370 को हटा कर जम्मू कश्मीर को भारत में जोड़ा गया है हमारे जिन महापुरुषों ने जम्मू कश्मीर के लिए कुर्बानी दी उन्हें नमन है। उस समय हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक विधान दो प्रधान नहीं चलेगा का नारा देते हुए अपना जीवन बलिदान दिया।

उन्होंने कहा की भारत का पाक अधिकृत कश्मीर खाली करे पाकिस्तान यह नारा प्रधानमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर दिया है। प्रधानमंत्री के इस संबोधन ने हम सब को गौरवान्वित किया है। हमें 14 अगस्त 1947 को भी याद रखना चाहिए। उस समय नेहरु के पक्ष में कोई नहीं था सब सरदार पटेल के पक्ष धर थे लेकिन देश के टुकडे हो गए और नेहरू प्रधानमंत्री बन गए। उस समय 10 लाख लोगों की शहादत हुई केवल प्रधानमंत्री बनने की जिद के कारण। उत्तराखंड प्रभारी श्री गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस से 7 अक्टूबर तक विशेष आयोजन किया जा रहा है। यह समय प्रधानमंत्री के 20 वर्षों की राजनीति का मुख्य अंग है और उन्हें इस संदर्भ में बधाई दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक ओर मां और बेटे जमानत पर हैं दूसरी और प्रधानमंत्री की मां 10/10 के कमरे में रहती है। उन्होनें कहा कि धारा 370, राम मंदिर जैसे मुद्दों को उठाकर भाजपा ने जनता के मर्म की बात की, भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों लोग समाज सेवा में लगातार जुटे हुए हैं। कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए  प्रदेश प्रभारी ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, प्रियंका गांधी की शादी हिंदू से नहीं हुई है लेकिन उन के परिजन अपने को ब्राह्मण घोषित करने का प्रयास कर रहे हैं देश की जनता यह देख रही है। उन्होंने राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि राहुल गांधी पप्पू बनना बंद करें और और जनता के मर्म समझे। श्री दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि आज लड़ाई देश के जयचंदो से चल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रियंका राहुल सहित 30 स्टार प्रचारक कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी के प्रचार में पहुंचेंगे उपचुनाव चंपावत में

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देशभर से पधारी महिला मोर्चा की पदाधिकारियों का उत्तराखंड आने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा दल है जिसमें कब कहां कौन पद किसे दे दिया जाए उसे भी पता नहीं होता जिसे मिलता है। हम सबको अपने दायित्वों को बखूबी निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे देश से अपेक्षित 160 कार्यकर्ताओं में से 140 कार्यकर्ता देहरादून में पहुंची है यह हम सब के लिए प्रेरणा का विषय है वर्तमान स्थिति और परिस्थितियों के बाद भी मातृशक्ति की यह प्रमुख नेता उत्तराखंड आई है इसके लिए इनका बार-बार अभिवादन। उन्होंने इस अवसर पर राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों की भी चर्चा की तथा कहा कि प्रदेश जनसेवा में जुटा हुआ है देश में इतने कार्य हुए हैं कि मात्र 7 सालों का कार्यकाल 60 वर्षों पर भारी है। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय दलों को भारत माता की जय तथा राष्ट्रवाद का सम्मान करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मातृशक्ति के लिए दर्जनों योजनाएं लागू की गई है जिनसे मातृशक्ति का विकास तेजी से हो रहा है। पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर एक विशेष घोषणा की तथा कहा कि इस क्षेत्र की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण योजना की घोषणा की गई है लगभग एक लाख तक घोषणा के तहत अनुदान दिया जाएगा तथा 1500 से अधिक महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने मातृशक्ति से आग्रह किया कि प्रदेश को संस्कृति एवं अध्यात्म की राजधानी बनाएं यह हम सब के लिए महत्वपूर्ण है उत्तराखंड इस व्यवस्था के लिए आप सबका आभारी है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी भरकम गिरी लोहे की अलमारी बाल बाल बचे जल संस्थान के कर्मचारी> VIDEO

इस अवसर पर पूर्व  राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती कांता नरगाड़े, रेल राज्य मंत्री दर्शना जरदोष, प्रदेश सरकार में मंत्री रेखा आर्य, राष्ट्रीय महिला मोर्चा महामंत्री सुप्रीत कौर, श्रीमती इंदु बाला गोस्वामी, श्रीमती दीप्ति  रावत, राष्ट्रीय महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी नीतू दवास,  उत्तराखंड प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रितु खंडूरी, लोकसभा सांसद श्रीमती राज्य लक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, सीमा द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अनिल गोयल, प्रदेश महामंत्री श्री राजेंद्र भंडारी, सुरेश भट्ट, विधायक हरबंस कपूर, खजान दास, महापौर देहरादून सुनील उनियाल गामा, महापौर ऋषिकेश अनीता ममगई व राष्ट्रीय महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी गण और विशिष्ट जन उपस्थित रहे।

संवाददाता अतुल अग्रवाल ,हालात-ए-शहर ,हल्द्वानी |
न सत्ता पक्ष , न विपक्ष , केवल जनतापक्ष **
हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *
सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले
और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से **
अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर
वेबसाइटwww.@halateshahar.in
मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com
न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये *
9927753077 ** 6399599595

जाम से निपटने एवम अतिक्रमण पर जिलाधिकारी के सख्त निर्देश,,,,,

जाम से निपटने एवम अतिक्रमण पर जिलाधिकारी के सख्त निर्देश,,,,,

जनता जनार्दन की आवाज संवाददाता अतुल अग्रवाल * हल्द्वानी | ,,,,,, आगामी पर्यटन सीजन की व्यवस्थाओं के दृष्टिगत जिलाधिकारी वंदना ने नैनीताल भवाली क्षेत्र का...