संवाददाता अतुल अग्रवाल ,हालात-ए-शहर , हल्द्वानी | आज युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष गुरुप्रीत सिंह प्रिन्स के नेतृत्व में उपनल कर्मचारियों की हड़ताल के संबंध में एक ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के नाम एस डी एम महोदय हल्द्वानी के द्वारा प्रेषित किया। प्रदेश उपाध्यक्ष गुरुप्रीत सिंह प्रिंस ने कहा कि डॉक्टर सुशीला तिवारी चिकित्सालय के 695 कर्मचारी 2 सितंबर से हड़ताल में है, एक समान वेतन व नियमतिकरण की मांग को लेकर आंदोलनरत है। किन्तु राज्य सरकार का इस विषय पर मौन रहना दुर्भाग्यपूर्ण है। जिला अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह गौनिया ने कहा कि एक संस्था के 695 कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से संस्था के कार्य सुचारू रूप से नहीं चल पा रहे हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानी हो रही है। प्रदेश सचिव राजू रावत व विधानसभा अध्यक्ष त्रिलोक सिंह कठायत ने कहा कि राज्य सरकार को तत्कालीन उपनल कर्मचारियों की मांगों मांग कर हड़ताल खुलवानी चाहिए, पूर्व की कांग्रेस सरकार ने 20 जुलाई 2016 को ही नियमितीकरण का आदेश पारित किया था उस पर अभी तक अमल नहीं हो पाया है। इस दौरान तरनप्रीत सिंह, मोकिन सैफी, मनीष चौहान ,सानू अल्वी, प्रदीप नेगी, मानस बेलवाल, जीवन बिष्ट, हेमंत कुमार, सूरज, सुमित आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
देखे विडिओ
न सत्ता पक्ष , न विपक्ष , केवल जनतापक्ष **
हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *
सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले
और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से **
अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर
वेबसाइटwww.@halateshahar.in
मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com
न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये *
9927753077 ** 6399599595
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595