कांग्रेसियों को रोकने में पुलिस के छूटे पसीने सीएम को काले झंडे दिखाने आये दो दर्जन कार्यकर्ता गिरफ्तार

कांग्रेसियों को रोकने में पुलिस के छूटे पसीने सीएम को काले झंडे दिखाने आये दो दर्जन कार्यकर्ता गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -

हालात-ए-शहर ( संवाददाता अतुल अग्रवाल ) हल्द्वानी\नैनीताल | मुख्घ्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सीएम बनने के बाद पहली बार आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी रोष दिखा। हाथों में काले झंडे लिए हुए कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे तो पुलिस के भी पसीने छूट गए। कार्यकर्ताओं ने सरकार और सीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस बीच कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच काफी झड़प भी हुई। करीब दो दर्जन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नियमो को धताबता शौचालय के पास विधुत संयोजन किसी बड़े हादसे को निमंत्रण ज़िम्मेदार ?

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दौरे को लेकर बुधवार सुबह से ही पुलिस और लोकल इंटेलीजेंट्स यूनिट सक्रिय दिखी। करीब 11.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कांग्रेस कार्यकर्ता पीएम के विरोध में सड़क जाम करने वाले हैं। जिससे पुलिस में खलबली मच गई। कुछ ही देर बाद हाथों में काले झंडे लिए दो दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। उन्होंने सीएम और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। इस बीच पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प भी हुई। कड़ी मशक्कत से पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया। गिरफ्तार होने वालों में सूरज मेहरा, संजय कुमार, पुष्कर बोरा, शुभम बिष्ट, गोविंद रौतेला, अर्जुन रौतेला, अविनाश समेत करीब दो दर्जन कांग्रेसी शामिल थे। इधर मल्लीताल में कांग्रेस कार्यकर्ता पवन जाटव समेत दर्जनभर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। इस बीच मल्लीताल में भी एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।