![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/06/WhatsApp-Image-2021-05-15-at-20.23.22-154-1024x682.jpeg)
हालात-ए-शहर ( अतुल अग्रवाल ) हल्द्वानी | उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री सुरेश भट्ट से उनके हल्द्वानी निवास स्थान पर ( हालात -ए-शहर ) से अतुल अग्रवाल द्वारा वार्ता की गई | वार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री सुरेश भट्ट से हमारे द्वारा पूछे गए सवाल की हल्द्वानी नेता प्रतिपक्ष के निधन से खाली हुई विधानसभा सीट व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के लिए सीट खाली पर उपचुनाव होंगे या भारतीय जनता पार्टी मध्यवती चुनाव में कराएगी इस पर सुरेश भट्ट द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री को एक सीट खाली कर चुनाव कराएगी जहां तक हल्द्वानी चुनाव का सवाल है यह चुनाव आयोग पर निर्भर करता है कि वह इस पर क्या फैसला लेता है,
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/06/WhatsApp-Image-2021-06-17-at-12.31.07-1-1024x768.jpeg)
हरियाणा में कुशल नेतृत्व के बाद उत्तराखंड में महामंत्री का पद संभालने की जिम्मेदारी के बाद एक महत्वपूर्ण उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई है जिसका श्रेय आप को दिया जा रहा है ,क्या 2022 के विधानसभा चुनाव में आप मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे इस पर सुरेश भट्ट के द्वारा कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी संगठन जिसको चाहेगा वह मुख्यमंत्री बनेगा हमारे यहां संगठन सर्वमान्य है अभी मेरा काम संगठन देखना है तथा भारत सरकार और राज्य सरकार की जन योजनाएं कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर पहुंचानी है जिसके लिए संगठन ने मुझे उत्तराखंड में भेजा है,
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/06/186-1024x683.jpg)
उत्तराखंड राज्य को बने 20 साल हो गए हैं परंतु स्थाई राजधानी अभी तक भी नहीं बन पाई है इस पर जानकारी देते हुए बताया गया कि देहरादून में अभी तक राजधानी के काम हो रहै है ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण को बनाया गया है किसी भी नई जगह पर विकसित करने के लिए कुछ समय चाहिए होता है जिसके विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी कृत संकल्प है तथा राजधानी के लिए संसाधन जुटाए जा रहे हैं तथा बहुत जल्द ही आपको इसके परिणाम भी दिखने लगेंगे,
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/06/gairsain-2-2-1.jpg)
सुरेश भट से जब इस बारे में जानना चाहा की उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं व महंगाई को लेकर जनता में आक्रोश पाया जाता है जिसके लिए 2022 के विधानसभा इलेक्शन में भारतीय जनता पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता है इस पर सुरेश भट्ट के द्वारा जवाब दिया की वर्तमान समय में व पिछले वर्ष इस वर्ष की कोविड-19 की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी-बड़ी सरकारों को भी परेशानियों का सामना है तथा स्वास्थ्य सेवा व अन्य सेवाओं के लिए टैक्स के रूप में जो पैसा सरकारों को मिलता है वही जनता के विकास में खर्च किया जाता है जिसमें जनता के कल्याणकारी योजनाएं अमल में लाई जाती है यह महंगाई तात्कालिक है स्थाई नहीं तथा भारत सरकार बहुत जल्द ही महंगाई कम करने के लिए निर्णय लेगी ऐसा मेरा विश्वास है
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/06/2019_12image_14_52_225418900grains-ll-1.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/06/dr-sushila-tiwari-hospital-1-1.jpg)
क्या आपको विश्वास है कि 2022 में भारतीय जनता पार्टी फिर से सरकार बनाएगी तो सुरेश भट के द्वारा जवाब दिया 100%
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/06/ATUL-AN-138.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/06/WhatsApp-Image-2021-03-11-at-03.28.06-7.jpeg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595