![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Image-2021-05-15-at-20.23.22-81-1024x682.jpeg)
हालात-ए-शहर ( अतुल अगराल ) हल्द्वानी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी एव पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार आई0पी0एस0 पुलिस उत्तराखण्ड के मिशन हौसला अभियान के तहत दिनांक 21.5.2021 को खुटानी से एक महिला द्वारा थानाध्यक्ष भीमताल को सूचना दी गई कि उनकी सास उम्र 88 वर्ष का स्वास्थ्य खराब है तथा बिस्तर से उठ-बैठ भी नहीं सकती।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/05/BHIMTAL.jpg)
सूचना पर थानाध्यक्ष भीमताल के आग्रह पर सीएससी भीमताल से डॉ0 तिवारी एवं उनकी टीम टेस्टिंग एवं उपचार हेतु मौके पर पहुंची तथा उनके घर पर ही अस्वस्थ महिला का कोविड-19 एंटीजन टेस्ट कराया गया तो रिपोर्ट नेगेटिव आई। डॉक्टर द्वारा लिखी दवाइयां पुलिस द्वारा मेडिकल स्टोर से लाकर उनके घर में भिजवायी गयी।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Image-2021-05-22-at-10.40.16-1024x579.jpeg)
आकस्मिक प्रातः उक्त महिला द्वारा भीमताल पुलिस को पुन: सूचना दी कि मेरी बीमार सास की मृत्यु हो गई है अंदर से बाहर निकालने एवं अंतिम संस्कार करने वाला कोई नहीं आ रहा है क्योंकि मेरे पति और मेरी बेटी कोरोना पॉजिटिव है।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Image-2021-05-22-at-10.40.17-1024x563.jpeg)
उक्त पीड़ित परिवार के साथ घटित दुखद घटना मैं क्षेत्राधिकारी भवाली भूपेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में थाना भीमताल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर कोविड-19 गाइडलाइन का पूर्ण रुप से पालन करते हुए वृद्ध मृतका का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार किया गया। तथा मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Image-2021-05-22-at-10.40.17-1-1024x575.jpeg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Image-2021-05-22-at-10.40.18-1024x575.jpeg)
दुःखद घड़ी में पुलिस टीम , थानाध्यक्ष भीमताल रमेश सिंह बोहरा , कांस्टेबल भरत सिंह , कांस्टेबल सुमित , कांस्टेबल चंद्र सिंह , कांस्टेबल विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/05/ATUL-AN-32.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Image-2021-05-18-at-06.19.34-46-1024x384.jpeg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595