प्रशासन व अधिकारी अपना कार्य नियमानुसार पूरी ईमानदारी कर्तव्य निष्ठा से करेंगे कांग्रेस पूर्ण सहयोग करेगी अन्यथा पूर्ण विरोध -सुमित

ख़बर शेयर करें -

स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश ने ताउम्र गरीब मजदूर वर्ग की सेवा के लिए कार्य किया था

मा. मुख्यमंत्री महोदय से फ़ोन पर वार्ता कर उनको पूरे प्रकरण की जानकारी दी

मा. मुख्यमंत्री से तहसीलदार हल्द्वानी को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की।

स्व0 डॉ. इंदिरा हृदयेश के कार्यो का कोई श्रेय लेना चाहेगा तो महिला कांग्रेस उग्र आंदोलन करेंगी-नीमा भट्ट

जनता की आवाज को दबने नही दिया जायेगा और जनकार्यो को कभी रुकने नही दिया जायेगा-सुमित

हालात-ए-शहर ( संवाददाता अग्रवाल ) हल्द्वानी | जिला/महानगर कांग्रेस ने हल्द्वानी तहसील का घेराव कर तहसीलदार (हल्द्वानी) की कार्यप्रणाली से नाराज होकर तहसील परिसर में ही तहसीलदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया।
सुमित हृदयेश ने बताया कि उनकी पूज्यनीय माता स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश ने ताउम्र गरीब मजदूर मजबूर वर्ग की सेवा के लिए कार्य किया था और इस दुनिया से विदा होने से पहले भी उन्होंने दर्जनों गरीब जरूरतमंद लोगों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता आवंटित करवायी थी जिसके चेक डॉ. इंदिरा हृदयेश के स्वर्गवासी होने के उपरांत तहसीलदार हल्द्वानी के पास पहुँचे और उक्त चेकों को तहसीलदार (हल्द्वानी) द्वारा नियम विरुद्ध जाकर भाजपा के एक नेता को मुहैया करवाने का मामला संज्ञान में आते ही उन्होंने (सुमित हृदयेश) तहसीलदार से फ़ोन पर वार्ता कर उक्त मामले पर अपनी नाराजगी व्यक्त की और तहसीलदार महोदया द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय से फ़ोन आने की बात कहते हुवे राजनीतिक दवाब की बात कही जिस पर सुमित ने मा. मुख्यमंत्री महोदय से फ़ोन पर वार्ता कर उनको पूरे प्रकरण की जानकारी दी, मुख्यमंत्री ने बताया कि उनके द्वारा या उनके कार्यालय द्वारा इस संदर्भ में तहसीलदार हल्द्वानी को कोई कॉल नहीं किया गया। तहसीलदार हल्द्वानी की संदिग्ध कार्यप्रणाली से क्षुब्ध होकर सैकड़ो कांग्रेसजनों ने जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल और सुमित हृदयेश के नेतृत्व में आज हल्द्वानी तहसील के घेराव किया और जमकर नारेबाजी करते हुवे तहसीलदार हल्द्वानी की संदिग्ध कार्यप्रणाली पर आक्रोश व्यक्त करते हुवे मा. मुख्यमंत्री से तहसीलदार हल्द्वानी को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  आज हल्द्वानी में नवयुवक संघ के द्वारा भव्य श्री राम बरात ढोल नगाड़ों के साथ नगर में भ्रमण करते हुए श्री प्रभु श्रीराम के जयकारों के साथ निकाली गई जिसमें प्रभु श्री राम के संगीतमय भजनों का गुणगान किया गया वही राम भक्तों के द्वारा भक्ति में लीन होते हुए भजन गाते हुए भक्तों को देखा गया वही भव्य श्री राम बरात का कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया भव्य श्री राम बरात के स्वागत के समय नगर में कई स्थानों पर जलपान वितरण भी किया गया भव्य श्री राम बारात बरेली रोड से हिमालय रामपुर रोड होते हुए राम कथा स्थल क्रिस्टल लोन पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया भव्य श्री राम बारात में सोनू पुरी, रामनिवास गुप्ता ,ललित जोशी ,दर्जा राज्यमंत्री प्रकाश हर्बोला जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट कैलाश जोशी

जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने कहाँ की शासकीय कार्यों में पार्टी विशेष का हस्तक्षेप होना सरासर गलत है और कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है। कांग्रेस प्रदेश महासचिव एडवोकेट गोविंद बिष्ट ने कहा कि एक जिम्मेदार राजपत्रित अधिकारी का इस प्रकार के कार्यो मे शामिल होना गैरजिम्मेदाराना कृत्य है जिसकी हम सब घोर भर्त्सना करते है।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश सरकार और पार्टी संघटन का विज़न स्पष्ट किया

महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पार्षद नीमा भट्ट ने इस पूरे प्रकरण को महिला शक्ति का अपमान बताया और चेतावनी दी की अगर स्व0 डॉ. इंदिरा हृदयेश के कार्यो का कोई श्रेय लेना चाहेगा तो महिला कांग्रेस उग्र आंदोलन करेंगी।
नारेबाजी प्रदर्शन के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट महोदया ने आकर पूरे प्रकरण की जानकारी ली और नियमानुसार कार्यवाही कर उक्त चेको को प्रसाशन स्तर से वितरित करने के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  मेडिकल परीक्षण व युवती के ब्यान में दुष्कर्म की नही हुई पुष्टी छेड़खानी का मुकदमा दर्ज-एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा > VIDEO

सुमित हृदयेश ने तहसील परिसर पहुँचे सभी कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त करते हुवे प्रशासन और अधिकारियों से अपील की कि वे अपना कार्य नियमानुसार पूरी ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा संग करेंगे तो कांग्रेस उनका पूर्ण सहयोग करेगी अन्यथा पूर्ण विरोध होगा।
जनता की आवाज को दबने नही दिया जायेगा और जनकार्यो को कभी रुकने नही दिया जायेगा।

प्रदर्शन कार्यक्रम में सतीश नैनवाल , सुमित हृदयेश , एडवोकेट गोविंद बिष्ट, नीमा भट्ट जी, भागीरथी बिष्ट जी, विद्या देवी जी, जी, जगमोहन बगड़वाल जी, गोविंद सिंह बिष्ट जी, नरेश अग्रवाल, गुरप्रीत सिंह प्रिंस,त्रिलोक सिंह कठायत , मोना शर्मा, रवि जोशी, राजेन्द्र जीना, दिग्विजय सिंह चौहान, अमन गुप्ता, भगवती बिष्ट जी, वरुण प्रताप भाकुनी, खलील वारसी, हर्षित जोशी सैयद रिहान सुशील डुंगरकोटी, नब्बू पांडे, , योगेंद्र बिष्ट,चंदन भाकुनी, हर्षित खन्ना, लाल सिंह पवार, सहित सैकड़ो कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

देवखड़ी नाले के तेज़ बहाव में दो कारे फंसी सवारों की अटकी सांसे ज़िम्मेदार ? >VIDEO

देवखड़ी नाले के तेज़ बहाव में दो कारे फंसी सवारों की अटकी सांसे ज़िम्मेदार ? >VIDEO

संवाददाता * HSN * अतुल अग्रवाल > 9927753077 - हल्द्वानी | शाशन प्रशासन द्वारा भारी मानसून की बारिश के चलते जनता से लगातार अपील एवम...

200 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम चढ़ा गौला नदी की भेंट बचाने के लिए जनता के टैक्स का 66 करोड़ करने होंगे खर्च ,,,,,,,

200 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम चढ़ा गौला नदी की भेंट बचाने के लिए जनता के टैक्स का 66 करोड़ करने होंगे खर्च ,,,,,,,

HSN * संवाददाता अतुल अग्रवाल > 9927753077 < हल्द्वानी | लालकुंआ विधानसभा में वर्ष 2017 में 200 CR से बना हल्द्वानी का ड्रीम प्रोजेक्ट (...