महाराज ने प्रदेश चुनाव प्रभारी व सह-प्रभारियों की नियुक्ति पर हाईकमान का आभार जताया

ख़बर शेयर करें -

धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार के भाजपा में शामिल होने पर भी प्रसन्नता व्यक्त की

हालात-ए-शहर ( संवाददाता अतुल अग्रवाल ) हल्द्वानी/ देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत प्रल्हाद जोशी को प्रदेश का चुनाव प्रभारी नियुक्त करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया है। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा उत्तराखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय संसदीय, कोयला और खान मंत्री भारत सरकार प्रह्लाद जोशी को उत्तराखंड का चुनाव प्रभारी नियुक्त करने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

यह भी पढ़ें 👉  40 हजार का चालान चालक परेशान उठाया आत्मघाती कदम खुद पर डीजल डालकर कर दिया बखेड़ा

महाराज ने सांसद लॉकेट चटर्जी एवं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आर.पी. सिंह को प्रदेश चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त करने पर भी उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार के भाजपा परिवार में शामिल होने पर उनका स्वागत करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है। महाराज ने कहा कि श्री प्रीतम पंवार के भाजपा परिवार में शामिल होने पर पार्टी को उत्तराखंड में और अधिक ताकत मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  खेल व खिलाड़ियों को आगे बढाने के लिए सरकार कर रही लगातार प्रयास-रेखा आर्या

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा प्रदेश चुनाव प्रभारी के साथ साथ सह-प्रभारियों की नियुक्ति से आगामी चुनावों में प्रदेश भाजपा को उनके अनुभवों का लाभ मिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जी के मार्गदर्शन एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। निश्चित रूप से उत्तराखंड में विपक्ष इस बार भी मुँह के बल गिरेगा और भारतीय जनता पार्टी फिर से प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता हासिल करने में कामयाब होगी।

देवखड़ी नाले के तेज़ बहाव में दो कारे फंसी सवारों की अटकी सांसे ज़िम्मेदार ? >VIDEO

देवखड़ी नाले के तेज़ बहाव में दो कारे फंसी सवारों की अटकी सांसे ज़िम्मेदार ? >VIDEO

संवाददाता * HSN * अतुल अग्रवाल > 9927753077 - हल्द्वानी | शाशन प्रशासन द्वारा भारी मानसून की बारिश के चलते जनता से लगातार अपील एवम...

200 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम चढ़ा गौला नदी की भेंट बचाने के लिए जनता के टैक्स का 66 करोड़ करने होंगे खर्च ,,,,,,,

200 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम चढ़ा गौला नदी की भेंट बचाने के लिए जनता के टैक्स का 66 करोड़ करने होंगे खर्च ,,,,,,,

HSN * संवाददाता अतुल अग्रवाल > 9927753077 < हल्द्वानी | लालकुंआ विधानसभा में वर्ष 2017 में 200 CR से बना हल्द्वानी का ड्रीम प्रोजेक्ट (...