![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Image-2021-05-11-at-13.43.49-1024x768.jpeg)
NEWS हालात-ए-शहर ( अतुल अग्रवाल ) हल्द्वानी | अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के दिशा निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में मिशन हौसला के तहत नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार ऐसे जरूरतमंद परिवारों तक मदद पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है , जो वैश्विक महामारी के दृष्टिगत लॉकडाउन के कारण अपने परिवारों का भरण पोषण करने में असमर्थ हैं उनको जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा विभिन्न मानवीय सरोकार कार्य किए गए:-
कोतवाली हल्द्वानी पुलिस द्वारा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत झुग्गी -झोपड़ियों में रहने वाले करीब 25 मजदूर परिवारों को चिन्हित कर उन्हें दैनिक भरण पोषण हेतु राशन, सब्जियां तथा फल आदि वितरित कर उनकी आर्थिक मदद की गई।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Image-2021-05-11-at-13.43.49-1-1024x768.jpeg)
प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी को थाना हल्द्वानी क्षेत्र अंतर्गत परेशानी की हालत में मिले ग्राम कूलिंग पोस्ट ऑफिस मुंडोली डिस्ट्रिक्ट जिला चमोली निवासी जो चमोली से इलाज के लिए आए थे उनको सुशीला तिवारी में भर्ती कराया गया। मरीज के तीमारदारों द्वारा बताया गया कि वह लोग विगत 2 दिनों से उपचार के लिए हल्द्वानी के अस्पतालों में चक्कर लगा रहे थे मगर बेड खाली ना होने की स्थिति में हम काफी परेशान थे। हल्द्वानी पुलिस द्वारा मरीज के बेटी -बेटा (तीमारदार) जो फरीदाबाद से हल्द्वानी मरीज की देखभाल हेतु आए थे जिन्हें वैकल्पिक रूप से रहने हेतु स्थानीय होटलों में रहने की व्यवस्था भी कराई गई।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Image-2021-05-11-at-13.44.16-2-768x1024.jpeg)
थानाध्यक्ष बनभूलपुरा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासरत ऐसे लगभग 80 जरूरतमंद परिवारों जो बढ़ती महामारी के दृष्टिगत लॉकडाउन के कारण अपने परिवार का भरण पोषण करने में असमर्थ हैं को चिन्हित कर राशन किट वितरित की गई
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Image-2021-05-11-at-13.44.43-1-1024x766.jpeg)
थानाध्यक्ष कालाढूंगी उपनिरीक्षक दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासरत लगभग 10 जरूरतमंद परिवारों को चिन्हित कर उन्हें राशन सामग्री उपलब्ध करवाई गई।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Image-2021-03-11-at-03.28.06-88.jpeg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/05/FFF-BORD-61-1024x576.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595