![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/06/WhatsApp-Image-2021-05-15-at-20.23.22-63-1024x682.jpeg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/06/IMG20210607140510-1024x485.jpg)
हालात-ए-शहर ( अतुल अग्रवाल ) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया प्रीति प्रियदर्शिनी द्वारा जनपद में अवैध तस्करी व नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत डाॅ0 जगदीश चन्द्र अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, शान्तनु पाराशर क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के निर्देशन में आज हल्द्वानी शहर में शराब तस्करी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है बता दे कि मुखानी पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान एक स्विफ्ट कार से 12 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। कार पर पुलिस का स्टीकर लगा था। कार में बैठे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकरी के अनुसार आज मुखानी चौराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक स्विफ्ट कार को जांच के लिए रूकवाया।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/06/07-hld-1-696x447-1.jpg)
वही पुलिस के द्वारा जब कार की तलाशी ली गई गाड़ी के अंदर 12 पेटी अवैध शराब गुलाब मार्का बरामद की गयी तथा वाहन में बैठे व्यक्तियों 1- निवासी आर0के0टैन्ट हाउस मुखानी थाना मुखानी उम्र-28 वर्ष, 2- निवासी ग्राम कुंवरपुर गौलापार थाना काठगोदाम उम्र-36 वष, 3- निवासी नवाबी रोड शिव मन्दिर के पास हल्द्वानी के द्वारा अवैध शराब की तस्करी में प्रयुक्त कार संख्या- यू0के0-06एपी-8853 स्विफ्ट कार के आगे शीशे पर पुलिस का स्टीकर भी लगा पाया गया ।पुलिस ने कार सवार तीन लोगों को तत्काल हिरासत में ले लिया। साथ ही कार में लगे पुलिस के स्टीकर की जांच भी की जा रही है कि यह स्टिकर इस कार में कैसे लगाया गया और इन तस्करों के तार कहां-कहां जुड़े हुए हैं।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/06/sharab2.jpg)
एवम कोतवाली हल्द्वानी मे 03 व्यक्तियों के विरूद्व मुकदमा अपराध संख्याः- 298/2021, धाराः- 60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। तथा वाहन संख्या- यू0के0-06एपी-8853 स्विफ्ट कार से अवैध शराब को परिवहन किये जाने पर एम0वी0 एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी। पुलिस टीम:-1- श्री मनोज रतूडी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी 2- व0उ0नि0 मगंल सिंह 3- उ0नि0 मनोज यादव 4- कांस्टेबल संजय टम्टा 5- कांस्टेबल हरीश पाण्डेय विवेचकः- उ0नि0 राजवीर सिंह
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/06/ATUL-AN-58.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/06/WhatsApp-Image-2021-05-18-at-06.19.34-62-1024x384.jpeg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595