प्रदेश की 04 नदियों गौला, शारदा, दाबका एवं कोसी की वन स्वीकृतियाँ आगामी पांच वर्षों तक नवीनीकृत की गईं

प्रदेश की 04 नदियों गौला, शारदा, दाबका एवं कोसी की वन स्वीकृतियाँ आगामी पांच वर्षों तक नवीनीकृत की गईं
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने हाल ही में अपने दिल्ली दौरे में केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव से भेंट कर किया था अनुरोध

संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी |

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कांग्रेस पर साधा निशाना कहा —–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर प्रदेश की 04 नदियों गौला, शारदा, दाबका एवं कोसी की वन स्वीकृतियाँ आगामी पांच वर्षों तक नवीनीकृत कर दी गईं है। मुख्यमंत्री धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  पत्रकारों की समस्याओं को लेकर महानिदेशक सूचना का कराया ध्यान आकृष्ट

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नदियों से आर०बी०एम० की उपलब्धता, सिविल निर्माण कार्यों, धार्मिक व सामरिक रूप से आवश्यक सड़क और रेल नेटवर्क का विस्तार जैसे अति महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के विकास के लिए बेहद जरूरी है। इससे लगभग 50 हजार स्थानीय लोगों और श्रमिकों को सार्थक रोजगार भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उपजिलाधिकारी मनीष कुमार ने मंगलवार को तहसील दिवस पर तहसील हल्द्वानी मे जनसमस्यायें सुनी व कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में अपने दिल्ली दौरे में केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भेंट कर इसके लिए अनुरोध किया था। इसी क्रम में प्रदेश की 04 नदियों गौला, शारदा, दाबका एवं कोसी की वन स्वीकृतियाँ आगामी पांच वर्षों तक नवीनीकृत कर दी गईं है।

वोट बैंक की राजनीति से हल्द्वानी रेलवे स्टेशन का बंटाधार लालकुंआ रेलवे स्टेशन हुआ गुलज़ार ज़िम्मेदार ? > VIDEO

वोट बैंक की राजनीति से हल्द्वानी रेलवे स्टेशन का बंटाधार लालकुंआ रेलवे स्टेशन हुआ गुलज़ार ज़िम्मेदार ? > VIDEO

अतिथि देवो भव: कितना स्वच्छ कितना प्यारा हल्द्वानी का रेलवे हमारा स्वच्छ भारत अभियान की जमीनी हकीकत? लालकुआ से उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल...