![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Image-2021-05-15-at-20.23.22-114-1024x682.jpeg)
हालात-ए-शहर *( अतुल अग्रवाल ) हल्द्वानी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया नैनीताल के आदेशानुसार जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/सेवन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान रोकथाम के लिए आये दिन अवैध नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसा जा रहा है , वही जिले में नशे का कारोबार दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है जिसकी वजह से पुलिस के द्वारा इन नशेडियो को पकड़ने के लिए विभिन्न विभिन्न अभियान चलाया जा रहे हैं लेकिन इसके बावजूद भी इनके ऊपर कोई असर नजर नहीं आ रहा है बता दे कि हल्द्वानी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 100 पाउच कच्ची शराब बरामद कर मुकदमा दर्ज किया है।मुखानी थाने की पुलिस टीम एसआई एनएस लटवाल के नेतृत्व में गश्त कर रही थी। प्रेमपुर लोश्यानी क्षेत्र में अवैध तरीके से शराब तस्करी की सूचना मिली।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/05/mukhani-police-station-e1590303210831-1024x482-8.jpeg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/05/avedh-sharab-5.jpg)
पुलिस टीम बताए गए पते पर पहुंची तो एक युवक भूसे के ढेर में कुछ छिपाता नजर आया। पुलिस टीम ने तलाशी ली तो भूसे के ढेर से 70 पाउच कच्ची शराब के बरामद हुए। आरोपित भुवन आर्या निवासी प्रेमपुर लोश्यानी के खिलाफ 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। टीपी नगर पुलिस ने भी आनंदा एकेडमी के पास युवक को 30 पाउच कच्ची शराब के साथ पकड़ा। आरोपित युवक सुमित निवासी धर्मा बिहार के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/05/ATUL-AN-65.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Image-2021-05-18-at-06.19.34-79-1024x384.jpeg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595