संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | विश्वशनीय सूत्रों एक बड़ी खबर मिल रही है मिली जानकारी के मुताबिक, पुणे में रविवार को भीषण हादसा हो गया। यहां पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर नावले पुल पर एक टैंकर का ब्रेक फेल होने के कारण उसकी कई वाहनों से टक्कर हो गई। पुणे फायर ब्रिगेड के अधिकारियों द्वारा इस हादसे में करीब 48 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, पुणे फायर ब्रिगेड और पुणे मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (PMRDA) की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। बचाव कार्य शुरू हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में करीब 48 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, पुणे फायर ब्रिगेड और पुणे मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (PMRDA) की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। बचाव कार्य शुरू हो गया है।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
पुणे सिटी और पुणे मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी की स्थानीय पुलिस और अग्निशमन सेवाओं द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह घटना रात करीब 8.30 बजे नावले ब्रिज इलाके में हुई। पुणे फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के मुताबिक, इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की आशंका है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि चोटों की प्रकृति के बारे में अभी कोई जानकारी उनके पास नहीं है। पीएमआरडीए दमकल विभाग के अग्निशमन अधिकारी सुजीत पाटिल ने बताया कि कुछ घायलों को आस-पास रहने वाले नागरिकों ने पास के अस्पतालों में भर्ती कराया है।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595