संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | बहुत हुई महँगाई की मार ,अबकी बार मंहगाई के बोझ तले जनता को मार देगी वर्तमान सरकार | एक बार फिर ज़ोर का झटका धीरे से आम आदमी महंगाई की मार पड़ी है। रसोई का बजट लगातार बिगड़ता जा रहा हैं। ऐसे में सरकारी तेल कंपनियों ने आज घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपए का इजाफा किया है। जिसके बाद नैनीताल जिले में 1038.50 पैसे में मिलने वाला 14 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर अब 1088.50 रुपये मिल रहा है। इसमें 14 रुपये डीएम की ओर से ढुलान का अतिरिक्त जुड़ा है। जबकि हल्द्वानी में 1023 रुपए में मिलने वाले घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 1073 रुपए चुकाने होंगे।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/07/lpg-cylinder-3-1622521474.jpg)
रोड ट्रांसपोर्ट डिस्टेंस के अनुसार पहाड़ व मैदान में अलग-अलग एलपीजी के दाम अलग-अलग तय होते हैं। इसलिए हलद्वानी में रेट और कम होगा। इससे पहले मई माह में दो बार घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढे़ थे। सात मई को जहां 14 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढे़ थे। वहीं 19 मई 3 रुपए 50 पैसे की बढोतरी दर्ज की गई थी। जबकि एक अप्रैल को 19 किलाे वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम ढाई सौ रुपए बढे़ थे। लेकिन कामर्शियल सिलेंडर के दाम अब तक करीब चार बार गिर चुके हैं। बीते 35 दिनों में कामर्शियल सिलेंडर 300 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ है।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595