हालात-ए-शहर ( संवाददाता अतुल अग्रवाल ) हल्द्वानी | 75 वें स्वतन्त्रता दिवस के शुभ अवसर पर आज दिनांक 15 अगस्त 2021 को श्रीमती प्रीति प्रियदर्शिनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया नैनीताल द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन नैनीताल में निर्धारित समयानुसार सम्मान पूर्वक ध्वजारोहण किया गया तथा समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गयी।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र की स्वतंत्रता, एकता व अखंडता को बरकरार रखने के शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात एसएसपी नैनीताल द्वारा स्वतंत्रता दिवस 2021 के शुभ अवसर पर विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक, सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक, विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा पदक सम्मान चिन्ह सहित अन्य विभिन्न सेवाओ से सम्मानित उत्तराखण्ड पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियों के नाम पढ़कर सुनाए गए।
जिनमें कोविड-19 संक्रमण के दौरान चलाये गये अभियान “मिशन हौसला” में विशिष्ठ कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह के लिए जनपद नैनीताल से नामित
1 निरीक्षक ना0पु0 संजय कुमार
2 उ0नि0 ना0पु0 कैलाश चंद्र जोशी
3 उ0नि0 नापु0 नंदन रावत
4 उ0ना0 ना0पु0 भगवान सिंह
5 उ0ना0 ना0पु0 कमल सिंह कोरंगा
6 उ0नि0 अभिसूचना प्रभात आगरी
7 उ0नि0 अभिसूचना शकील अहमद
8 आरक्षी जल पुलिस सुमित चौधरी
9 आरक्षी ना0पु0 सुबोध चंद्र
10 आरक्षी ना0पु0 शिवराज राणा
11 आरक्षी ना0पु0 बंशीधर जोशी
12 फायरमैन नरेंद्र सिंह मेहता
13 आरक्षी अभिसूचना जयपाल सिंह को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया नैनीताल द्वारा मा0 मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से अलंकृत किया गया।
इसके अतिरिक्त जनपद नैनीताल से सराहनीय सेवा के लिए सेवा आधार पर सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से
मुख्य आरक्षी विशेष श्रेणी नागरिक पुलिस पुष्पा यादव,
विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह (कुंभ मेला 2021 हरिद्वार में ड्यूटी के दौरान विशिष्ट कार्य हेतु) निरीक्षक पुलिस दूरसंचार नैनीताल राजकुमार बिष्ट
विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह (कानून व्यवस्था इत्यादि अन्य प्रकरणों में विशिष्ट सेवा हेतु)
1 उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस दिनेश नाथ महंत
2 निरीक्षक नागरिक पुलिस अबुल कलाम
3 एचसीपी नागरिक पुलिस दीपक अरोड़ा
4 आरक्षी नागरिक पुलिस जितेंद्र कुमार
को आज 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय देहरादून स्तर पर सम्मानित किया गया।
पुलिस कार्यालय नैनीताल मैं श्री देवेंद्र पींचा पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल एवं बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी में डॉ0 श्री जगदीश चंद्र अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त थाना/चौकी/शाखाओं में राष्ट्रीय सम्मान के साथ ध्वजारोहण किया गया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595