8 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

8 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -

हालात-ए-शहर ( अतुल अग्रवाल ) हल्द्वानी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया नैनीताल के आदेशानुसार जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/सेवन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज क्षेत्राधिकारी भवाली भूपेंद्र सिंह धोनी के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष भीमताल के नेतृत्व में थाना भीमताल पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सघन चेकिंग अभियान के दौरान

यह भी पढ़ें 👉  देश के प्रधानमन्त्री मोदी को सुसाइड बम द्वारा उड़ाने की धमकी

भीमताल- भवाली मुख्य मार्ग (निकट पाइन कृष्ट होटल के पास) से अल्मोड़ा निवासी दो व्यक्तियों के कब्जे से क्रमश: 04-04 ग्राम कुल 8 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। अभियुक्त उपरोक्त को उनके जुर्म धारा से अवगत कराते हुए उपरोक्त दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध थाना भीमताल में क्रमश: एफ.आई.आर. नंबर 20/2021 व 21/2021 धारा 8/21/60 एन.डी.पी.एस. अधिनियम, 188 269, 270 भादवि व 51 (ब) आपदा प्रबंधन अधिनियम व 3 महामारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  20 वर्षो से राष्ट्रीय पार्टियों ने प्रदेश में लूट खसोट की विकास के नाम पर जनता को ठगा-यूकेडी

कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम में 1 उप निरीक्षक प्रदीप कुमार , आरक्षी सुमित चौधरी , आरक्षी चंद्र सिंह बोहरा , आरक्षी राजेश कुमार , आरक्षी हरीश जोशी (थाना भीमताल) सम्मिलित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  एम.बी. इण्टर कालेज मैदान विधालय हास्पिटल रिहाइशी इलाके के निकट पटाखा बाजार सुरक्षा की दृस्टि से उपयुक्त ?