HSN * संवाददाता अतुल अग्रवाल > 9927753077 < हल्द्वानी
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
हल्द्वानी | पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड को आपदा प्रबंधन हेतु 1480 करोड रुपए स्वीकृत किए जाने पर
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/images-1.jpeg)
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार जताया है।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/drdo-should-emerge-as-world-leader-in-exporting-weapon-systems-union-minister-ajay-bhatt.webp)
सांसद भट्ट ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के नए आयाम छू रही केंद्र सरकार ने राज्य में आपदा प्रबंधन एवं आपदा राहत में बचाव कार्यों के लिए 1480 करोड रुपए की धनराशि स्वीकृत की है। श्री भट्ट ने कहा कि केंद्र सरकार ने विश्व बैंक सहायतित 5 वर्षीय परियोजना उत्तराखंड डिजास्टर प्रिपेरेडनेस और रेजिलियंट के तहत यह बजट स्वीकृत किया है। जिससे आपदा प्रबंधन के काम सेतुओं और सड़क सुरक्षात्मक उपाय आपदा आश्रय ग्रह के निर्माण तथा अग्निशमन केंद्रों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण सहित वनअग्नि नियंत्रण संबंधित कार्य किए जाएंगे।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/WhatsApp-Image-2022-07-12-at-10.10.21-AM.jpeg)
भट्ट ने कहा कि उनके द्वारा लोकसभा सदन में भी उत्तराखंड में हर साल लगने वाली वनअग्नि से निपटने के लिए आवश्यक बजट उपलब्ध कराने की मांग उठाई थी। श्री भट्ट ने कहा कि केंद्र सरकार की मदद से वनअग्नि से नियंत्रण के लिए आवश्यक कार्य किए जाएंगे। उन्होंने पुनः प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595