संवाददाता अतुल अग्रवाल – डिजिटल चैनल ” हालात-ए-शहर ”
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
हल्द्वानी \ अल्मोड़ा | दिल्ली पटपड़गंज से चुनाव लड़ चुके भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और अल्मोड़ा जिला प्रवासी सह प्रभारी रवि नेगी ने बीजेपी कार्यालय पातालदेवी अल्मोड़ा एक महत्वपूर्ण बैठक का सोमवार को आयोजन में किया गया जिसमें अल्मोड़ा जिले के सभी छह विधानसभाओं के प्रभारी, विधानसभा के सहप्रभारी, पूर्णकालिक, प्रदेश पदाधिकारी, विधायक गण, जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए प्रवासी सह प्रभारी रवि नेगी ने अल्मोड़ा जिले के सभी छह विधानसभा के बूथ में भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक क्रियाकलापों पर जानकारी लेते हुए विचार-विमर्श किया इसके अलावा आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में जी-जान से जुटने का आह्वान करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने की बात कही। प्रवासी प्रभारी रवि नेगी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर ऐसे तैयारियों में जुट जाएं जिससे कि जिले की छह के छह विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी की झोली में जाए। जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने संगठन के 24 करणीय कार्य 6 विधानसभा प्रभारियों,जिलापदाधिकारियों एवं विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्षों को बूथों मे हो रहे करणीय कार्य की समीक्षा की एवं उनको करने के दिशा निर्देश दिए। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, नवीन भट्ट, दिनेश मेहरा, गोविंद पिलक्वाल, जिला महामंत्री महेश नयाल, प्रेम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कैडा़, महिपाल बिष्ट, गिरीश सत्यवली, घनश्याम भट्ट, कैलाश भट्ट, विनीत बिष्ट, नरेंद्र आगरी, सुरेंद्र मेहता, तुषारकांत शाह, शैलेन्द्र शाह, पूनम पालीवाल, संदीप सिंह भोज, कृपाल बिष्ट, हरीश कनवाल, धर्मवीर आर्या, ममता भट्ट, राजा खान, अरविंद बिष्ट, अजय वर्मा, किरन पंत, नरेंद्र बिष्ट, रेखा आर्या, निर्मला जोशी, देवकी बिष्ट, पुरन मेहता, जितेन्द्र पंत, शिवेंद्र मेहरा, अंशुमन दफौटी, कृष्णा पलीयाल।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595