संवाददाता अतुल अग्रवाल – डिजिटल चैनल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | वन विभाग के समस्त वर्गीय संघो के प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा गठित उत्तराराखण्ड वन कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले सूत्रों के अनुसार 22 दिसंबर से हरिद्वार वन प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी धर्म सिंह मीणा के स्थान्तरण को लेकर सांकेतिक किया जा रहा था , समस्त प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा वन मंत्री से कई दौर की वार्ता के उपरांत भी धर्म सिंह मीणा का स्थान्तरण न किये जाने पर , आज दिनांक 06 जनवरी 2022 से घोषित अनिश्चित कालीन हड़ताल के आवाहन पर पूरे प्रदेश के साथ साथ हल्द्वानी स्थित वन विभाग के समस्त वर्गीय अधिकारियों- कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से अरण्य भवन वन परिसर, रामपुर रोड में एकत्र होकर पूर्ण अनिश्चित कालीन हड़ताल करते हुए एक विशाल जन सभा का आयोजन श्री रमेश गिरी की अध्यक्षता एवं श्री संजय सनवाल के संचालन में किया गया, जिसमे समस्त वर्गीय कार्मिकों द्वारा भाग लिया गया।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/01/vigyapan-4-24-836x1024-21.jpeg)
जिसमे उपस्थित सभी वक्ताओं द्वारा एक स्वर से हरिद्वार वन प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी श्री धर्म सिंह मीणा का अभी तक भी अन्यत्र स्थानांतरण ना किये जाने पर शासन एवं वन प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए जमकर नारेबाजी की गई, साथ ही यह चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही श्री मीणा का स्थांनातरण नहीं किया जाता है तो आगे उग्र आंदोलन करते हुए प्रदेश स्तर पर पूर्ण ताला बन्दी कर दी जाएगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन/वन प्रशासन की होगी। सभा में मुख्य रूप से बलवंत सिंह नेगी, रमेश सिंह नेगी, अम्बा दत्त भट्ट, उमेश चंद्र, चंद्र सिंह शाही, देव सिंह, भूपाल मेहता, दिनेश टम्टा, संतोष जोशी, विपिन मसीह, नमिता आर्या, कमलेश भट्ट, गीता डालाकोटी कविता खोलिया, कमला भाकुनी, रचना, निधि गुसाईं, रेनू, संगीता, चम्पा,ऋतु समेत सैकड़ो सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए रोष प्रकट किया गया।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595