देवदूत बनी नैनीताल पुलिस, एंबुलेंस उपलब्ध न होने पर थानाध्यक्ष चोरगलिया ने खुद, दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए पहुंचाया अस्पताल।

देवदूत बनी नैनीताल पुलिस, एंबुलेंस उपलब्ध न होने पर थानाध्यक्ष चोरगलिया ने खुद, दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए पहुंचाया अस्पताल।
ख़बर शेयर करें -

संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी |

आज दिनांक 20.02.2022 को हरेंद्र सिंह नेगी, थानाध्यक्ष चोरगलिया को थाना चोरगलिया से सटे नाले के पास मोटरसाइकिल का एक्सीडेंट होने से 02 लड़कों के गंभीर घायल होने की सूचना मिली। थानाध्यक्ष द्वारा तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटना में घायल दोनों युवकों 01.राजवीर सिंह पुत्र शिव प्रभात सिंह निवासी ग्राम कुंडेश्वरी पोस्ट व थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश। 02. कुणाल राठी पुत्र गिरिराज राठी निवासी काशी रामपुर थाना मंडावली जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता तिकोनिया हल्द्वानी को घटनास्थल में असहाय पड़ा पाया।

यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त ने बैडमिंटन -बास्केबाल कोर्ट एवं फुटबाल ग्राउन्ड के सुधारीकरण कार्यों का किया निरीक्षण> VIDEO

गंभीर रूप से घायल राजवीर सिंह का बाया पैर घुटने के नीचे से लगभग कट जाने के कारण उसका काफी खून बह चुका था। स्थानीय अस्पताल की एंबुलेंस के अन्य मरीज को खटीमा ले जाने के कारण एंबुलेंस उपलब्ध न हो सकी। जिस पर क्षेत्र के थानाध्यक्ष श्री हरेंद्र सिंह नेगी द्वारा मानवता का परिचय देते हुए अपने सरकारी वाहन से दोनों व्यक्तियों को बिना समय गवाए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी पहुंचाया। दोनों घायल व्यक्ति अब खतरे से बाहर हैं तथा अस्पताल में उपचाराधीन हैं। नैनीताल पुलिस के इस मानवीय कार्यवाही की अस्पताल के डॉक्टरों तथा घायल व्यक्तियों के परिजन व स्थानीय लोगों द्वारा अत्यधिक सराहना की गई।