अतुल अग्रवाल ,” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शुएब अहमद के पक्ष में मतदान के लिए सपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी मोर्चा संभाला हुआ है। शुक्रवार को भारी बारिश के बावजूद भी सपा कार्यकर्ताओं का हौंसला इतना बुलंद था कि उन्होने राजपुरा क्षेत्र समेत विभिन्न इलाकों में व्यापक जनसम्पर्क किया और शुएब अहमद के पक्ष में आगामी 14 फरवरी को मतदान की अपील की। सपा जिलाध्यक्ष डिंपल पांडे के नेतृत्व में डोर-टू-डोर जनसम्पर्क करते हुए लोगों को बताया कि भाजपा-कांग्रेस ने देवभूमि की जनता को बेवकूफ ही बनाया है। बारी-बारी से यह दोनों पार्टियां सत्ता में रहीं लेकिन एक ने भी देवभूमि के विकास के प्रति कोई प्लानिंग नहीं बनाई। हल्द्वानी विधानसभा सुनियोजित विकास की बाट जोह रहा है। उन्होने हल्द्वानी से विधायक प्रत्याशी शुएब अहमद को इस बार विधयक बनाने की अपील की। जनसम्पर्क के दौरान ज़िला अध्यक्ष डिम्पल पाण्डे के अलावा निर्मला आर्य, हिना यादव, उमेश राणा, सिकंदर समेत राजेश आर्य शिवम् सिरोही आदि दर्जनों कार्यकर्ता थे।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595