नैनीताल पुलिस लगातार नशा तस्करों के इरादे चनाचूर करने के लिए अभियानरत है।
हंसपुर खता के जंगलों में नदी किनारे अवैध कच्ची शराब बनाकर लोगों के भविष्य के साथ खेलने जा रहे अभियुक्त को नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | बीते दिनों में हरिद्वार जिले के पथरी क्षेत्र में ग्राम शिवगढ़ में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की जान चली गई। श्री पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल द्वारा नैनीताल जिले में इस प्रकार की घटनाओं की रोकथाम करने तथा जिले को नशा मुक्त बनाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को जनपद में चल रहे नशा उन्मूलन अभियान में तेजी लाने तथा अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। जिस क्रम में श्री हरबंस सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी तथा श्री अभिनय चौधरी, सीओ लालकुआं के पर्यवेक्षण में श्री हरेंद्र सिंह नेगी, थानाध्यक्ष चोरगलिया ने अपनी पुलिस टीम के साथ आज दिनांक 11.09. 2022 को थाना चोरगलिया क्षेत्र के हँसपुर खत्ता जंगलो में कांबिंग अभियान चलाया।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/09/WhatsApp-Image-2022-09-11-at-08.40.07-1.jpeg)
अभियान के दौरान मुखबिर खास के द्वारा सूचना दी गई कि एक व्यक्ति टेड़ा नाला जंगल क्षेत्र में भट्टी का संचालन कर अवैध कच्ची शराब खाम का निर्माण कर रहा है। सूचना के आधार पर चोरगलिया पुलिस ने टेढ़ा नाला जंगल क्षेत्र में दबिश देकर चलती हुई एक भट्टी को नष्ट किया तथा भट्टी उपकरणों को कब्जे में लिया।
पुलिस ने मौके से 30 लीटर निर्मित अवैध कच्ची शराब खाम जब्त करते हुए लगभग 1500 ली0 तैयार लाहन भी नष्ट किया। पुलिस टीम द्वारा भट्टी संचालित कर रहे व्यक्ति रंजीत सिंह पुत्र खजान सिंह निवासी नारायणपुर धौरिया थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर उम्र 22 वर्ष को मौके से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त अपने मामा के निवास ग्राम रणसाली थाना नानकमत्ता जिला उधम सिंह नगर से आकर भट्टी संचालित कर रहा था तथा चोरगलिया क्षेत्र के लोगों को कच्ची शराब बेचने की योजना बना रहा था। पुलिस ने बरामद माल व गिरफ्तार अभियुक्त के आधार पर थाना चोरगलिया में FIR No 65 /2022 धारा 60(1)D,E आबकारी अधिनियम बनाम रंजीत सिंह में अभियोग दर्ज किया ।
कांबिंग/गिरफ्तारी टीम थाना चोरगलिया
1.श्री हरेंद्र सिंह नेगी, थानाध्यक्ष चोरगलिया।
- कानि0 बसंत भट्ट।
3.कानि0 नरेंद्र राणा।
4.कानि0 वीरेंद्र सिंह।
5.कानि0 रूप बसंत राणा।
6.कानि0 दीपक कुमार।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595