संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
जानकारी के मुताबिक़ रामपुर रोड पर गैस पाइप लाइन डाली जा रही है। कार्य के चलते गैस के पाइप सड़क के किनारे रखे हुए है। इन्ही पाइपों में मनोज खेल रहे था। इसी दौरान मनोज गैस पाइप के नीचे दब गया जिससे बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बच्चा जीतपुर नेगी का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार रामपुर रोड जीतपुर नेगी निवासी उमेश कश्यप का 14 वर्षीय पुत्र मनोज कश्यप दोपहर में रामपुर रोड पर खेलने गया था।
तभी खेलते हुए पाइप उसके ऊपर गिर गया। वह पाइप के नीचे दब गया। हादसे के बाद मौके पर पहुचे लोगों ने आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मनोज के परिजनों को इसकी सूचना मिली तो कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मनोज 4 भाई बहनों में तीसरे नम्बर का है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची टीपी नगर चौकी प्रभारी संजीत राठौड़ ने बताया कि बच्चे का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595