जनता जनार्दन की आवाज – halateshahar.in – हिंदी न्यूज़ देखे \ पढ़ें विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | दिनांक 03.08.2022 को वादी मनोज तिवारी द्वारा बताया गया कि हल्द्वानी के मंडी क्षेत्र में स्थित सिटी हॉस्पिटल के सामने सड़क के किनारे खड़े उसके ट्रक से एक बैटरा अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया। जिस संबंध में पुलिस द्वारा कोतवाली हल्द्वानी पर अभियोग संख्या: 407/2022 धारा 379 भादवि0 किया गया। चोरी के खुलासे हेतु श्री हरेंद्र चौधरी, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी द्वारा उ0नि0 गुलाब सिंह कंबोज के नेतृत्व में टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरा को चेक किया गया और मुखबीर मामूर किए गए। पुलिस टीम द्वारा दिनांक 04.08.2022 को घटना में लिप्त अपराधी दोनो भाई
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/08/WhatsApp-Image-2022-08-05-at-8.09.01-AM-1-768x1024.jpeg)
मोहम्मद जीशान व रिजवान उर्फ गुड्डू पुत्रगण अकबर अली निवासीगण गौजाजली उत्तर, थाना बनभूलपुरा को तीन पानी रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से घटनास्थल से चोरी किया गया बैटरा और घटना में लिप्त मोटर साइकिल न0 UK04N9714 बरामद की गई।
पुलिस टीम
1.श्री हरेंद्र चौधरी, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी।
2.श्री गुलाब सिंह कंबोज, प्रभारी चौकी मंडी।
- कानि0 अरूण राठौर।
4.कानि0 दीवान नाथ
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595