HSN * संवाददाता अतुल अग्रवाल > 9927753077 < हल्द्वानी
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
हल्द्वानी। नगर निगम चुनाव के साथ राजनीतिक गहमागहमी तेज हो गई है,,,,,,पार्षद प्रत्याशी मीना देवी एवम हेमा देवी ने थामा कांग्रेस का हाथ,,,,,,,,कांग्रेस ने अनुसूचित जाति समाज में बनाई बड़ी पकड़ कांग्रेस पार्टी ने इस बार बीजेपी को बड़ा झटका देते हुए दमुआढुंगा क्षेत्र में अनुसूचित समाज के वोट बैंक में सेंधमारी की है। आज कांग्रेस ने एक अहम कदम उठाते हुए दलित समाज के कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों को अपनी पार्टी में शामिल किया।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/WhatsApp-Image-2025-01-07-at-04.39.32_50d17443.jpg)
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की उपस्थिति में वरिष्ठ जनप्रतिनिधि हेमा देवी और मीना देवी ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने इस मौके पर कहा कि कांग्रेस हमेशा अनुसूचित जाति समाज के उत्थान के लिए काम करती आई है। यही कारण है कि इस समाज के लोग कांग्रेस के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कदम निकाय चुनाव में कांग्रेस को बड़ी मजबूती प्रदान करेगा।
कांग्रेस में शामिल होने के बाद हेमा देवी ने इसे अपनी “घर वापसी” बताया और कहा कि अब वे कांग्रेस के लिए पूरी मेहनत से काम करेंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस की नीतियां समाज के हित में हैं और वे इन चुनावों में पार्टी को जीत दिलाने के लिए दिन-रात मेहनत करेंगी।
कांग्रेस की इस रणनीतिक बढ़त से बीजेपी को झटका लगा है और निकाय चुनाव में यह कांग्रेस की स्थिति को मजबूत कर सकता है। वही पार्षद प्रत्याशी मीना देवी ने कांग्रेस में शामिल होकर कांग्रेस की मजबूती का संदेश दिया।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595