- जनता जनार्दन की आवाज * HS NEWS * संवाददाता अतुल अग्रवाल – हल्द्वानी | जानकारी के मुताबिक 2024 लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तथा मुख्यालय प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने प्रदेश प्रभारियों की सूचि जारी की है।वैजयंती पंडा को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है भाजपा नेतृत्व ने कुल 23 राज्यों के प्रदेश चुनाव प्रभारी तय किए हैं। उत्तराखंड बीजेपी को लेकर पार्टी नेतृत्व ने बड़ा निर्णय लेते हुए, दुष्यंत कुमार गौतम को पार्टी ने एक बार फिर से प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/01/Screenshot_2024-01-27-14-13-52-00_7ecc343528d84aae1423bfb8eca3bd44.jpg)
भारतीय जनता पार्टी ने बड़े स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। केंद्रीय नेतृत्व ने 23 राज्यों में भाजपा कार्यकर्ताओं को अहम ज़िम्मेदारी सौंपते हुए चुनाव प्रभारी – सह प्रभारी की नियुक्ति लिस्ट जारी कर दी है।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240127-WA0019.jpg)
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तथा मुख्यालय प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने प्रदेश प्रभारियों की सूचि जारी की है।वैजयंती पंडा को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है भाजपा नेतृत्व ने कुल 23 राज्यों के प्रदेश चुनाव प्रभारी तय किए हैं। उत्तराखंड बीजेपी को लेकर पार्टी नेतृत्व ने बड़ा निर्णय लेते हुए, दुष्यंत कुमार गौतम को पार्टी ने एक बार फिर से प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।
बिहार में जहां एक ओर महागठबंधन में टूटने के आसार है वहां विनोद तावड़े और दीपक प्रकाश को प्रभार सौंपा गया है। वहीं, उत्तरप्रदेश की जिम्मेदारी बैजयंत पांडा को दी गई है। जबकि अंडमान एवं निकोबार में वाई. सत्याकुमार, अरुणाचल प्रदेश में अशोक सिंघल, बिहार में विनोद तावड़े और दीपक प्रकाश, चंडीगढ़ में विजयभाई रूपाणी, दमन एवं दीव में पुरनेश नोदी और दुष्यन्त पटेल, गोवा में आशीष सूद, हरियाणा में बिपलब कुमार देव और सुरेन्द्र नागर, हिमाचल प्रदेश में श्रीकांत शर्मा और संजय टंडन, जम्मू-कश्मीर में तरुण चुघ और आशीष सूद, झारखंड में लक्ष्मीकांत बाजपेयी, कर्नाटक में डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल और सुधाकर रेड्डी,केरल में प्रकाश जावड़ेकर, लद्दाख में तरुण चुघ, लक्ष्यद्वीप में अरविंद मेनन, मध्य प्रदेश में डॉ. महेन्द्र सिंह और सतीश उपाध्याय, ओडिशा में विजेपल सिंह तोमर और लता उसेंडी, पुडुचेरी में निर्मल कुमार सुराणा, पंजाब में विजयभाई रूपाणी और नरेंद्र सिंह, सिक्किम में दिलीप जयसवाल, तमिलनाडु में अरविंद मेनन और सुधाकर रेड्डी, उत्तर प्रदेश में बैजयंत पांडा, उत्तराखंड में दुष्यंत कुमार गौतम, पश्चिम बंगाल में मंगल पांडे, आशा लकड़ा और अमित मालवीय शामिल है।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595