2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक -आशा नौटियाल

2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक -आशा नौटियाल
ख़बर शेयर करें -

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश के पांचो लोकसभा सीटों में करेगी महिला सम्मेलन: आशा नौटियाल

  • HS NEWS * ATUL AGARWAL -HALDWANI * \ देहरादून गुवाहाटी में भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय स्तर के कई पदाधिकार्यों ने हिस्सा लिया । इस मौके पर उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने भी हिस्सा लिया
    राष्ट्रीय महिला मोर्चा के वर्किंग कमेटी की बैठक में केंद्र सरकार की उपलब्धियां के साथ पार्टी संगठन और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। उनका कहना है कि महिला मोर्चा के राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई । सभी लोकसभा क्षेत्र में महिला मोर्चा सम्मेलन करेगा साथ ही महिला मोर्चा के पदाधिकारी की कमेटी भी बनाई जाएगी जो केंद्र उर राज्य सरकार की उपलब्धियां को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। महिला कमल मित्र की भी टोली बनाई जाएगी जो सरकार की उपलब्धियां तक जन-जन तक लेकर जाएंगी ।
यह भी पढ़ें 👉  4 सटोरिये थाना बनभूलपुरा पुलिस की हिरासत में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के आर्थिक विकास को लेकर हमेशा बात करते हैं। महिलाओं को मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है। कई तरह की योजनाएं चल रही हैं 55 से 60 फ़ीसदी योजनाएं ऐसी हैं जो महिलाओं को आर्थिक तौर पर लाभ पहुंचा रही हैं। ऐसे में केंद्र सरकार की योजनाओं का फायदा सुदूर क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं को भी मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  अगले सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांङे होंगे

उनका कहना है कि उत्तराखंड में जिस तरह से 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पांचो सीटों का आशीर्वाद दिया था उसी तरह से 2019 के लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर जन समर्थन मिला।

एक बार फिर भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी में जुटी है और इस बार भी भाजपा जीत की हैट्रिक लगाएगी।

प्रदेश के पांचो लोकसभा सीटों पर एक बार फिर भाजपा अपना परचम लहराएगी जिस तरह से कार्यकर्ताओं में केंद्र और सरकार की नीतियों और योजनाओं को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नेता प्रतिपक्ष के आवास पर पहुँचे व्यापारी नेता

इससे साफ है कि भाजपा की लगातार नीतियों पर जनता का भरोसा बढ़ा है । उनका कहना है कि लगातार प्रदेश सरकार जनता की हित में काम कर रही है।

आपको बता दें कि भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार अपनी समीक्षा बैठक भी कर रही है जिस तरह से महिला मोर्चा ने प्रदेश के पांचो लोकसभा सीटों में महिला सम्मेलन का आयोजन करने जा रही है ऐसे में 2024 के चुनाव की सरगर्मियां प्रदेश में बढ़ने लगी है। वहीं भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय वर्किंग कमेटी की बैठक में प्रदेश महिला मोर्चा के प्रदेश महामंत्री गीता रावत और प्रदेश महामंत्री भावना माहरा भी मौजूद रही ।

देवखड़ी नाले के तेज़ बहाव में दो कारे फंसी सवारों की अटकी सांसे ज़िम्मेदार ? >VIDEO

देवखड़ी नाले के तेज़ बहाव में दो कारे फंसी सवारों की अटकी सांसे ज़िम्मेदार ? >VIDEO

संवाददाता * HSN * अतुल अग्रवाल > 9927753077 - हल्द्वानी | शाशन प्रशासन द्वारा भारी मानसून की बारिश के चलते जनता से लगातार अपील एवम...

200 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम चढ़ा गौला नदी की भेंट बचाने के लिए जनता के टैक्स का 66 करोड़ करने होंगे खर्च ,,,,,,,

200 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम चढ़ा गौला नदी की भेंट बचाने के लिए जनता के टैक्स का 66 करोड़ करने होंगे खर्च ,,,,,,,

HSN * संवाददाता अतुल अग्रवाल > 9927753077 < हल्द्वानी | लालकुंआ विधानसभा में वर्ष 2017 में 200 CR से बना हल्द्वानी का ड्रीम प्रोजेक्ट (...