महापौर गजराज सिंह बिष्ट मुख्य नगर आयुक्त रिचा सिंह द्वारा मानसून से पूर्व शहर मे स्वच्छता अभियान>VIDEO

महापौर गजराज सिंह बिष्ट मुख्य नगर आयुक्त रिचा सिंह द्वारा मानसून से पूर्व शहर मे स्वच्छता अभियान>VIDEO
ख़बर शेयर करें -

HSN अतुल अग्रवाल
हल्द्वानी

हल्द्वानी,,,,मॉनसून से पहले नगर निगम ने चलाया विशेष सफाई अभियान! शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए महापौर गजराज बिष्ट के निर्देश पर मॉनसून में जलभराव की समस्या से बचाव के लिए नगर निगम द्वारा यह एक विशेष सफाई अभियान शुरू किया है।

आज 15 अप्रैल से शुरू होकर एक महीने तक विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस स्वच्छता अभियान में सभी 60 वार्डों के साथ ही शहर से गुजर रहे नालों की सफाई की जाएगी। नालों को मॉनसून से पहले साफ कर जलभराव की समस्या को दूर किया जाना है। मेयर गजराज बिष्ट और नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने खुद सफाई कर विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की।

यह भी पढ़ें 👉  आशा नोटियाल 8555 वोटो से बढ़त बनाये हुए सियासी हलचल तेज़

मेयर गजराज ने कहा कि हल्द्वानी शहर को देश का सबसे सुंदर, सबसे स्वच्छ शहर बनाने में सभी लोग मिलकर साथ दें। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी नगर निगम के अपने साथियों के साथ कालाढूंगी चौराहे के आस-पास सफाई व्यवस्था देखी, सहयोग किया एवं सभी सफाई कर्मचारियों का हौंसला बढ़ाया है।

इस अभियान की शुरुआत मंगलवार को कालू सिद्ध मंदिर से मुखानी चौराहे की ओर सफाई कर किया गया। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि अभियान मे निगम के सभी कर्मचारी शामिल है।

देवखड़ी नाले के तेज़ बहाव में दो कारे फंसी सवारों की अटकी सांसे ज़िम्मेदार ? >VIDEO

देवखड़ी नाले के तेज़ बहाव में दो कारे फंसी सवारों की अटकी सांसे ज़िम्मेदार ? >VIDEO

संवाददाता * HSN * अतुल अग्रवाल > 9927753077 - हल्द्वानी | शाशन प्रशासन द्वारा भारी मानसून की बारिश के चलते जनता से लगातार अपील एवम...

नहीं थम रहे हादसे अल्मोड़ा में भीषण हादसा,गहरी खाई में गिरी कार के उड़े परखच्चे_दो की मौत

नहीं थम रहे हादसे अल्मोड़ा में भीषण हादसा,गहरी खाई में गिरी कार के उड़े परखच्चे_दो की मौत

अतुल अग्रवाल खबर शेयर करे HSN--हल्द्वानी,,,,,,कुमाँऊ में प्रतिदिन हो रहे हादसे विश्वनीय सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर अल्मोड़ा से मिल रही है जानकारी...