कांग्रेस पार्टी में बगावत दो वरिष्ठ नेताओं ने दी पार्टी छोड़ने की धमकी
कांग्रेस के दो दावेदार हेम आर्य व सरिता आर्य ने संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस कर टिकट न मिलने पर पार्टी छोडऩे की धमकी दी
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
संवाददाता अतुल अग्रवाल – डिजिटल चैनल ” हालात-ए-शहर ”
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/12/1635220707846-37.jpg)
हल्द्वानी \नैनीताल- विधानसभा चुनाव करीब है, मगर उत्तराखंड कांग्रेस अभी अपने नेताओं को एक कर पाने में नाकाम साबित हुई है। इधर, टिकट की दावेदारी को लेकर नेताओं आैर कार्यकर्ताओं में विराेध और बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला नैनीताल विधानसभा सीट को लेकर है। इस सीट से कांग्रेस के दो दावेदार हेम आर्य व सरिता आर्य ने संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस कर टिकट न मिलने पर पार्टी छोडऩे की धमकी दी है। इन दोनों नेताओं का इशारा नैनीताल सीट से टिकट के पक्के दावेदार माने जा रहे संजीव आर्य की तरफ है, जो हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। संजीव और उनके पिता यशपाल आर्य पांच साल पहले कांग्रेस में ही थे, मगर 2017 के चुनाव में दोनों भाजपा में शामिल हो गए। संजीव भाजपा से नैनीताल विधायक भी बने। और अब एक बार फिर चुनाव आते ही दोनों कांग्रेस में शामिल हो गए हैं और टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। इसी को लेकर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य के साथ कांग्रेस नेता हेमा आर्य ने प्रेस वार्ता की। प्रेस कांफ्रेंस में हेम आर्य ने कहा कि वह पिछले पांच सालों से कांग्रेस के लिए कार्य कर रहे हैं और हमेशा पार्टी के हर फैसले का उन्होंने सम्मान किया है। वह उस समय भी पार्टी के साथ खड़े रहे, जब कांग्रेस के बड़े नेता भाजपा में शामिल हुए। और पार्टी को नए सिरे से खड़ा किया। चुनाव में हर सीट का महत्व है। कांग्रेस की सरकार तभी बनेगी जब जीतने वाले उम्मीदवार को टिकट दिया जाए। दल बदलुओं को टिकट देने से नैनीताल व बाजपुर दोनो सीटों को खतरा है। यदि पार्टी उन्हें टिकट नहीं देती है तो वह उस का विरोध करेंगे। और पार्टी छोड़ भाजपा या अन्य पार्टियों से चुनाव लडने के विकल्प पर भी विचार करेंगे।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595