संवाददाता अतुल अग्रवाल – डिजिटल चैनल ” हालात-ए-शहर ”
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/12/1635220707846-39.jpg)
हल्द्वानी \नई दिल्ली- हेलिकॉप्टर क्रैश में एक नया अपडेट सामने आया है। वायुसेना ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि CDS बिपिन रावत (Bipin rawat) का निधन हो गया है। उनकी पत्नी भी इस दुनिया में नहीं रही। इस विमान में 14 लोग सवार थे और 13 लोगों की मौत होने की बात सामने आई है। इस घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम नेताओं ने भी दुःख जताया है। पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी हैं।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/12/FB_IMG_1638957198646-1-660x330-1.jpg)
तमिलनाडु में आज एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सशस्त्र बलों के जवानों के आकस्मिक निधन से गहरा दुख हुआ इस हादसे में रक्षा मंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा उनका असामयिक निधन हमारे सशस्त्र बलों और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। बता दें कि तमिलनाडु के कुन्नूर में भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है। ये Mi-17V5 हेलिकॉप्टर था, जिसमें सीडीएस बिपिन रावत समेत 14 लोग सवार थे। जनरल बिपिन रावत देश के पहले सीडीएस थे। वह मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले थे। बिपिन रावत 31 दिसंबर 2019 को सीडीएस नियुक्त किए गए थे।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595