धामी सरकार प्रदेश में जिलाधिकारियों के साथ साथ बड़े स्तर पर फेरबदल की तैयारी में ,,,,,,,,,

धामी सरकार प्रदेश में जिलाधिकारियों के साथ साथ बड़े स्तर पर फेरबदल की तैयारी में ,,,,,,,,,
ख़बर शेयर करें -

HSN * अतुल अग्रवाल

खबर शेयर करे >>>

हल्द्वानी \ देहरादून ,,,,,उत्तराखंड सरकार इस महीने प्रशासनिक अधिकारियों और जिलाधिकारियों के बड़े पैमाने पर स्थानांतरण की तैयारी में है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के नेतृत्व में नई व्यवस्था लागू की जाएगी, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों को नए विभाग दिए जाएंगे। साथ ही, पंचायत चुनावों से पहले जिला स्तर पर भी प्रशासनिक तैनातियों में बदलाव किया जा सकता है।

नए वित्तीय वर्ष (2024-25) की शुरुआत के साथ ही सरकार प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करना चाहती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंजूरी के बाद इस महीने बड़े स्तर पर आदेश जारी हो सकते हैं। इस फेरबदल का मकसद प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और सुचारु बनाना तथा चुनावी तैयारियों को गति देना है।

यह भी पढ़ें 👉  ई-रिक्शा/ऑटो टैक्सी बाइक चालकों और उनके वाहनों का सत्यापन कार्य किया जाए>डीएम वंदना सिंह

जिलाधिकारियों के स्थानांतरण की तैयारी
प्रशासनिक फेरबदल में जिलाधिकारियों (डीएम) के स्थानांतरण पर भी विचार चल रहा है। खबरों के मुताबिक, गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के दो-दो जिलों के डीएम बदले जा सकते हैं। चूंकि अगले महीने पंचायत चुनावों की घोषणा हो सकती है, इसलिए सरकार चाहती है कि बड़े प्रशासनिक बदलाव इसी महीने पूरे कर लिए जाएं।

उत्तराखंड की धामी सरकार इसी महीने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के पदभार संभालने के बाद उनके पूर्व विभागों का पुनर्आवंटन किया जाएगा, साथ ही कई वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार बदले जा सकते हैं। इसके अलावा, कुछ जिलाधिकारियों के स्थानांतरण की भी चर्चा है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी के आगे बड़े बड़े विपक्षी दिग्गज धराशाई केदारनाथ की जनता ने भाजपा की परचम फहराई> VIDEO

मुख्य सचिव बनने के बाद आनंद बर्द्धन के पास पहले जो विभाग थे, उन्हें अब अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपा जा सकता है। शासन में तैनात तीन प्रमुख सचिव—आरके सुधांशु, एल फैनई और आर मीनाक्षी सुंदरम—को नए प्रमुख विभाग दिए जा सकते हैं। इनके अलावा, सचिव स्तर के अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

कुछ अपर सचिवों को भी पदोन्नत कर नए विभाग दिए जा सकते हैं, खासकर उन्हें जो वर्तमान में केवल एक या दो विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अपर सचिव स्तर पर भी कुछ प्रभारों में बदलाव होने की संभावना है।

देवखड़ी नाले के तेज़ बहाव में दो कारे फंसी सवारों की अटकी सांसे ज़िम्मेदार ? >VIDEO

देवखड़ी नाले के तेज़ बहाव में दो कारे फंसी सवारों की अटकी सांसे ज़िम्मेदार ? >VIDEO

संवाददाता * HSN * अतुल अग्रवाल > 9927753077 - हल्द्वानी | शाशन प्रशासन द्वारा भारी मानसून की बारिश के चलते जनता से लगातार अपील एवम...

नहीं थम रहे हादसे अल्मोड़ा में भीषण हादसा,गहरी खाई में गिरी कार के उड़े परखच्चे_दो की मौत

नहीं थम रहे हादसे अल्मोड़ा में भीषण हादसा,गहरी खाई में गिरी कार के उड़े परखच्चे_दो की मौत

अतुल अग्रवाल खबर शेयर करे HSN--हल्द्वानी,,,,,,कुमाँऊ में प्रतिदिन हो रहे हादसे विश्वनीय सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर अल्मोड़ा से मिल रही है जानकारी...