संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी |
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/04/WhatsApp-Image-2022-04-28-at-11.23.22-AM-1024x791.jpeg)
हल्द्वानी | उत्तराखंड आम विधानसभा चुनाव बहुत जोर-शोर से लड़ने के बावजूद, बुरी तरह मुंह की खाने के बाद गुरुवार को आम आदमी पार्टी (आप) ने यहां संगठन और अन्य सभी प्रकोष्ठ की इकाइंया भंग कर दी। आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने अपने टृवीट में लिखा,“आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी के निर्देशानुसार, उत्तराखंड के संगठन और प्रकोष्ठ की सभी इकाइयां भंग की जाती है। संगठन का पुननिर्माण होगा। काम की राजनीति को उत्तराखंड के घर-घर तक लेकर जाना होगा लक्ष्य।आम आदमी पार्टी के हकों के लिए लड़ते रहेंगे। लडेंगे। जीतेंगे।”
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/04/16087337959191-1.webp)
मोहनिया ने आगे कहा कि आप पार्टी जनता के हक हूकों के लिए पहले भी लड़ती आई है और लगातार जनसरोकारों के मुद्दों को उठाती रहेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी ने विधानसभा चुनाव बडी ही मजबूती से लडते हुए सभी सीटों पर चुनाव लडा और आगे भी पार्टी प्रदेश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते हुए जनता के हक हकूकों के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि नए संगठन निर्माण के साथ ही अन्य सभी इकाइंया को जल्द पूरा तैयार करके पार्टी को मजबूत किया जाएगा।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595