434.748 किलोग्राम गांजे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

434.748 किलोग्राम गांजे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -

HSN अतुल अग्रवाल
हल्द्वानी

खबर शेयर करे

हल्द्वानी,,एसएसपी ऊधम सिंह नगर के निर्देशों के बाद थाना पुलभट्टा पुलिस और STF कुमाऊं यूनिट रूद्रपुर की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गुरुवार को देर रात मुखबिर की सूचना मिलने के बाद तस्कर अली राजू (34) पुत्र रहमत अली निवासी ग्राम बेलवा थाना फरधान जिला लखीमपुरखीरी यूपी को गिरफ्तार किया है। तस्कर के कब्जे से 434.748 किलोग्राम गांजा को कैन्टर संख्या UK 06 CB 4534 से ले जाते हुए पकड़ा है।

आपको बताते चले कि प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए धामी के आदेशों के बाद जिला ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। एसटीएफ कुमाऊं और थाना पुलभट्टा पुलिस ने एक नशा तस्कर को एक करोड़ रुपए से ज्यादा के गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। तस्कर के कब्जे से (चार सौ चौतीस) 434.748 किलोग्राम गांजे के साथ पकड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  कानून-व्यवस्था नशे व अपराधों पर सख्त अंकुश जनता और पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी>रिधिम अग्रवाल

पुलिस पूछताछ में पकडे गए तस्कर ने बताया कि यह गांजा वह सुरेश गुप्ता के कहने पर ऊधमसिंहनगर बेचने जा रहा था। पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध धारा 8/20/29/60 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत किया गया हैं। अभियुक्त को रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया जा रहा हैं।

देवखड़ी नाले के तेज़ बहाव में दो कारे फंसी सवारों की अटकी सांसे ज़िम्मेदार ? >VIDEO

देवखड़ी नाले के तेज़ बहाव में दो कारे फंसी सवारों की अटकी सांसे ज़िम्मेदार ? >VIDEO

संवाददाता * HSN * अतुल अग्रवाल > 9927753077 - हल्द्वानी | शाशन प्रशासन द्वारा भारी मानसून की बारिश के चलते जनता से लगातार अपील एवम...

पहलगाव अटैक के बाद पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा एक्शन पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द 48 घंटे में देश छोड़ें,,,,,

पहलगाव अटैक के बाद पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा एक्शन पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द 48 घंटे में देश छोड़ें,,,,,

HSN अतुल अग्रवालहल्द्वानी हल्द्वानी,,,,,,,विश्वनीय सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर 22 अप्रैल को कश्मीर घूमने गए सैलनियो पर पहलगाव में हुए आतंकी हमले के...