- जनता जनार्दन की आवाज संवाददाता अतुल अग्रवाल * हल्द्वानी | हरिद्वार लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में इन नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर रावत ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के डीएनए में परिवारवाद है। रुड़की के ट्रक यूनियन सिविल लाइन में बुधवार को पूर्व चेयरमैन दिनेश कौशिक के कार्यालय पर ज्वाइनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
हरिद्वार लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि दिन पर दिन परिवार बड़ा होता जा रहा है। इससे पार्टी और मजबूत होगी। कांग्रेस पार्टी के नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर हमला बोलते हुए कहा कि हरीश रावत के डीएनए में परिवारवाद है।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
रुड़की। चुनावी माहौल में दल बदलने का दौर चल रहा है। इसी क्रम में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष व कांग्रेसी नेता दिनेश कौशिक, महिला कांग्रेस की पूर्व महानगर अध्यक्ष रश्मि चौधरी, पूर्व प्रदेश महासचिव संजय पाल अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।
नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष दिनेश कौशिक ने कहा कि वह किसी भी पद के लालच में भाजपा में शामिल नहीं हुए हैं। भाजपा में शामिल हुए अन्य नेताओं ने भी कांग्रेस के दिग्गज नेताओं पर हमला बोला। इस दौरान विधायक प्रदीप बत्रा, मयंक गुप्ता, पंकज नंदा आदि मौजूद रहे।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595