लोकतंत्र में सबको चुनाव लड़ने का अधिकार,,,भाजपा जनता में फैला रही भय और डर का माहौल>ललित जोशी

लोकतंत्र में सबको चुनाव लड़ने का अधिकार,,,भाजपा जनता में फैला रही भय और डर का माहौल>ललित जोशी
ख़बर शेयर करें -

HSN * संवाददाता अतुल अग्रवाल > 9927753077 < हल्द्वानी

हल्द्वानी: कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए उसे लोकतंत्र विरोधी करार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा चुनावी प्रक्रिया में अपनाए जा रहे हथकंडे लोकतंत्र की हत्या के समान हैं। निर्दलीय प्रत्याशी फौजी भुवन पांडेय पहाड़ी को घर से उठाए जाने की घटना को उन्होंने निंदनीय बताते हुए इसे राजनीतिक विरोधियों को डराने-धमकाने की कोशिश बताया।

जोशी ने कहा, “भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां हर नागरिक को अपने अधिकारों के साथ चुनाव लड़ने और विचार प्रकट करने की आजादी है। भाजपा का रवैया दर्शाता है कि वह चुनाव में हार के डर से लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन कर रही है। अगर भाजपा ने वास्तव में विकास कार्य किए होते, तो उसे इस तरह के हथकंडे अपनाने की जरूरत ही नहीं पड़ती। लेकिन सवाल यह है कि निर्दलीय प्रत्याशियों से इतना डर क्यों?”

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी वंदना सिंह द्वारा हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान>VIDEO

ललित जोशी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह जनता के बीच डर और असुरक्षा का माहौल पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि यह निकाय चुनाव जनता का है और हर किसी को इसमें हिस्सा लेने का अधिकार है। निर्दलीय प्रत्याशियों को निशाना बनाना यह दिखाता है कि भाजपा अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए अलोकतांत्रिक तरीके अपना रही है।

उन्होंने कहा, “यह घटना केवल एक निर्दलीय प्रत्याशी को डराने की कोशिश नहीं है, बल्कि यह पूरे लोकतांत्रिक तंत्र पर हमला है। क्या भाजपा के शासन में लोगों को जीने का अधिकार भी छीना जाएगा? ऐसे कृत्य लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर करने का काम कर रहे हैं, जिसे जनता कभी माफ नहीं करेगी। यह सरकार जनता के अधिकारों का हनन कर रही है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन पर जल्द दौड़ेगी ट्रेन

ललित जोशी ने यह भी कहा कि भाजपा को जनता के गुस्से का सामना करना पड़ेगा। “निकाय चुनाव जनता का चुनाव है। यह चुनाव तय करेगा कि विकास की राजनीति चलेगी या डर और दबाव की। जनता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर भाजपा को जवाब देगी और यह साबित करेगी कि लोकतंत्र में ऐसे अलोकतांत्रिक कृत्य स्वीकार्य नहीं हैं।”

ललित जोशी ने कहा कि किया कि कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में लोगों की स्वतंत्रता पर लगातार हमला हो रहा है। यह समय है कि जनता अपने अधिकारों के लिए खड़ी हो और ऐसी ताकतों को जवाब दे जो लोकतांत्रिक प्रणाली को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एक चिंगारी ने पेड़ में लगा दी आग>VIDEO

उन्होंने चुनाव आयोग से भी अपील की कि वह इस मामले पर सख्त कार्रवाई करे और सुनिश्चित करे कि चुनाव निष्पक्ष और स्वतंत्र तरीके से हो।
जोशी ने जनता से अपील की कि वे भय के माहौल से निकलकर अपने वोट का सही उपयोग करें और लोकतंत्र की रक्षा में योगदान दें।

देवखड़ी नाले के तेज़ बहाव में दो कारे फंसी सवारों की अटकी सांसे ज़िम्मेदार ? >VIDEO

देवखड़ी नाले के तेज़ बहाव में दो कारे फंसी सवारों की अटकी सांसे ज़िम्मेदार ? >VIDEO

संवाददाता * HSN * अतुल अग्रवाल > 9927753077 - हल्द्वानी | शाशन प्रशासन द्वारा भारी मानसून की बारिश के चलते जनता से लगातार अपील एवम...

पहलगाव अटैक के बाद पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा एक्शन पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द 48 घंटे में देश छोड़ें,,,,,

पहलगाव अटैक के बाद पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा एक्शन पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द 48 घंटे में देश छोड़ें,,,,,

HSN अतुल अग्रवालहल्द्वानी हल्द्वानी,,,,,,,विश्वनीय सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर 22 अप्रैल को कश्मीर घूमने गए सैलनियो पर पहलगाव में हुए आतंकी हमले के...