राहुल छिमवाल पार्टी कार्यकर्ताओं से कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया
पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद देते हुए कहा कि वह सभी नेताओं को साथ लेकर चलेंगे – राहुल
राहुल छिमवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी को मजबूत करने का किया आह्वान
संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी |
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
हल्द्वानी कोंग्रस भवन स्वराज आश्रम में आज ढोल नगाड़ो के साथ नव नियुक्त नैनीताल कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2022-12-04-at-05.09.06.jpeg)
पहली बार हल्द्वानी पहुंचे राहुल छिमवाल का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, सतीश नैनवाल सहित कई नेता मौजूद रहे। नैनीताल जिले की कमान मिलने के बाद राहुल छिमवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया और राज्य सरकार के खिलाफ जन आंदोलनों को और मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महंगाई बेरोजगारी और रुके हुए विकास कार्यो के लिए कांग्रेस अब सड़क पर आर-पार की लड़ाई लड़ेगी।
प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि राहुल छिमवाल के नेतृत्व में कांग्रेस जिले के अंदर मजबूत होगी, क्योंकि राहुल छिमवाल जमीन से जुड़े हुए नेता है, ऐसे में वह जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे,
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2022-12-04-at-05.09.07.jpeg)
विधायक सुमित हृदयेश ने कहा पार्टी ने एक मजबूत युवा चेहरे को नैनीताल जिले का अध्यक्ष बनाया है, जो की पूरी मजबूती के साथ संगठन के लिए काम करेंगे, सरकार की नाकामियों को कांग्रेस जिलाध्यक्ष साथ मिलकर वह जनता के बीच ले जाएगा, कांग्रेस पार्टी का नैनीताल का राजनैतिक इतिहास हमेशा से अच्छा रहा है और उनसे ऐसी उम्मीद की जाती है, कि राहुल छिमवाल के नेतृत्व में भी वह इतिहास दोबारा से दोहराया जाएगा,
वही जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद देते हुए कहा कि वह सभी नेताओं को साथ लेकर चलेंगे, हर विधानसभा क्षेत्र में वह लगातार कांग्रेस की बैठक लेंगे, ताकि आने वाले नगर निगम और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस मजबूत हो सके।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595