पूर्व मंत्री ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह का इस दिन इस स्थान पर होगा अंतिम संस्कार

पूर्व मंत्री ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह का इस दिन इस स्थान पर होगा अंतिम संस्कार
ख़बर शेयर करें -

संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | उत्तराखंड के तराई एवं उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता एवं सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल की कर्मचारी यूनियन के पूर्व अध्यक्ष ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह के हृदय गति रुकने से हुए आकस्मिक निधन पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक सभा का आयोजन किया, जिसमें दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए 2 मिनट का मौन धारण किया गया।
सेंचुरी पेपर मिल की कर्मचारी यूनियन के पूर्व अध्यक्ष ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह के आकस्मिक निधन पर सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के एचआर हेड एवं उपाध्यक्ष डॉ अरुण प्रकाश पांडे, महाप्रबंधक नरेश चंद्रा, एसके बाजपेई, हेमेंद्र राठौर, पीएस धोनी, सुभाष शर्मा, भरत पांडे, रवि प्रताप सिंह, डॉ सुनील मधवार सहित तमाम अधिकारियों एवं सेंचुरी पेपर मिल की यूनियनों के अध्यक्ष डीएन सुयाल, बीबी मिश्रा, अवनीश त्यागी, सीबी सिंह सहित तमाम श्रमिक नेताओं, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, कैलाश चंद्र पंत, पवन चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला, दीवान सिंह बिष्ट, संजीव शर्मा, भुवन पांडे, जीवन कबड्वाल, सरदार गुरदीप सिंह, रवि शंकर तिवारी, आरबी शुक्ला, डीके मिश्रा, रामवीर सिंह राठौर, सरदार हरबंस सिंह, अनिल गिरी, मैकूलाल, रामप्रसाद, प्रेम शर्मा, संजय सिंह, बीना जोशी, प्रमोद कॉलोनी, हरीश बिसौती, पूरन सिंह रजवार, एके सिंह, अशोक गिरी, शशि कुमार सिंह रावत सहित तमाम नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इधर सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल परिसर में जगह-जगह शोक सभाओं का आयोजन करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। तथा 2 मिनट का मौन धारण किया गया। इधर समाजसेवी रमेश पलड़िया ने कहा कि सेंचुरी पेपर मिल के श्रमिको के हितों के लिए सदैव संघर्ष करने वाले ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह के निधन से क्षेत्र में अपूरणीय क्षति पहुंची है।
विदित रहे कि कई बार उत्तर प्रदेश में विधायक एवं कैबिनेट मंत्री भी रहे ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती मंजूलता सितारगंज की पूर्व ब्लाक प्रमुख भी रह चुकी है। ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह के 3 पुत्र और दो पुत्रियां है, जिसमें बड़े पुत्र इंटरनेशनल शूटर ठाकुर शिव वर्धन सिंह, जयवर्धन सिंह और डॉ शक्ति वर्धन सिंह शामिल है। ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल लालकुआं की सबसे पुरानी यूनियन कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष भी रहे थे, वह सेंचुरी मिल श्रमिकों के तमाम आंदोलनों में उनके सहभागी रहे, तथा पूर्वांचल के श्रमिकों के मार्गदर्शक के रूप में उन्हें लालकुआं क्षेत्र में पहचाना जाता था। ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह का लालकुआं ट्रांसपोर्ट नगर में शक्ति ट्रांसपोर्ट भी है। उनका अंतिम संस्कार रविवार को उनके पैतृक घर उत्तर प्रदेश देवरिया के पैना गांव में सरजू नदी के किनारे किया जाएगा।