विभिन्न प्रदेशों से आए हुए कवि एवं साहित्यकारों को दिया रत्न सम्मान

विभिन्न प्रदेशों से आए हुए कवि एवं साहित्यकारों को दिया रत्न सम्मान
ख़बर शेयर करें -

संवाददाता अतुल अग्रवाल – डिजिटल चैनल ”’ हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | विश्व हिंदी रचनाकार मंच (पंजीकरण न्यास) हल्द्वानी इकाई द्वारा नीरज स्मृति उत्तराखंड काव्य महोत्सव अरुणोदय धर्मशाला एवं संस्था नवाबी रोड में आयोजित किया गया। इस मौके पर विभिन्न प्रदेशों से आए हुए कवि एवं साहित्यकारों को महादेवी वर्मा नारी रत्न सम्मान, उत्तराखंड महिला रत्न सम्मान, नीरज काव्य गौरव सम्मान तथा उत्तराखंड महिला रत्न सम्मान से विभूषित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मिशन हौसला से प्रेरित “हंस फाउंडेशन संस्था” ने भी जरूरतमंदों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्व हिंदी रचनाकार मंच संस्थापक राघवेंद्र ठाकुर, समारोह अध्यक्षता विश्व हिंदी रचनाकार मंच की अध्यक्ष पुष्प लता जोशी ने किया। कार्यक्रम का विधिवत् शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। तद्पश्चात सभी साहित्यकारों एवं कवियों ने बारी-बारी से दी गयी सुंदर काव्य प्रस्तुति से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही काव्य-मय कर, विविध सम-सामयिक सामाजिक पहलुओं पर सुंदर काव्य पाठ भी किया गया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन मंच की कार्यकारी अध्यक्षा मंजुलता मन तथा सचिव मंजुला पांडे द्वारा किया गया। सम्मानित अतिथि गणों का आभार एवं धन्यवाद युवा कवि रोहित केसरवानी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कवयित्री डॉ0 राधा वाल्मीकि, डॉ शशि जोशी, शिव कुमार चंदन संस्था की मीडिया प्रभारी आशा शुक्ला आदि कवि प्रेमी मौजूद रहे।