संवाददाता अतुल अग्रवाल – डिजिटल चैनल ” हालात-ए-शहर ”
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/12/WhatsApp-Image-2021-10-24-at-23.49.40-1.jpeg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/12/WhatsApp-Image-2021-12-10-at-10.05.06-AM.jpeg)
हल्द्वानी। काठगोदाम पॉलीशीट स्थित इंस्पिरेशन कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन में शुक्रवार को दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 11 अन्य सैन्य कर्मियों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कॉलेज परिसर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 2 मिनट का मौन रखा गया तथा मोमबत्ती जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
कॉलेज के निदेशक दीपक बल्यूटिया ने कहा कि जनरल रावत हम सब का गौरव थे। वह हमारे लिए हमेशा एक मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत के रूप में रहेंगे। उनका असामयिक निधन होना देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। बल्यूटिया ने कहा कि सेना और देश के प्रति जनरल रावत का जुझारूपन उनके सेवा मेडल शौर्य गाथा का प्रतीक हैं। कॉलेज की छात्रा नेहा पॉल और अंकुर प्रकाश ने जनरल रावत की जीवनी पर प्रकाश डाला। संचालन नीरज कांडपाल ने किया। कार्यक्रम में कॉलेज के सचिव संजय जैन, प्राचार्य डॉक्टर सीमा धानिक, डॉ गायत्री मठपाल, रूपा पालीवाल, नीरज कांडपाल, जीवन तिवारी, हरीश रावत, गौरव बल्यूटिया,मनोज बल्यूटिया, पियूष बल्यूटिया, वीरेंद्र सिंह जग्गी आदि मौजूद रहे
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595