संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी |
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
हल्द्वानी \ काशीपुर। जानकारी के मुताबिक मंगलवार तड़के हथियाबंद नकाबपोश बदमाशों ने नगर के प्रतिष्ठित डॉक्टर के घर घुसकर लाखों के जेवरात और नगदी लूट ली। इसके बाद आराम से फरार हो गए | नकाबपोश हथियाबंद चार बदमाश घनश्याम पैगिया के घर में मुख्य गेट का ताला तोड़ परिसर में दाखिल हो गये
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/05/76783787da7218f1efa9686d3a9f662a_original-1.webp)
हथियाबंद नकाबपोश बदमाशों ने नगर के प्रतिष्ठित डॉक्टर के घर घुसकर लाखों के जेवरात और नगदी लूट ली। इसके बाद आराम से फरार हो गए। लूट की सूचना पर पुलिस और एसओजी की टीम ने सीसीटीवी खंगाले। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की धरपकड़ में जुटी है।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/05/WhatsApp-Image-2022-05-02-at-10.54.20-AM-11.jpeg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/05/Screenshot_2022_0429_195650-21.webp)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/05/Ad-Dimple-Pandey-1261x1536.jpeg-21.webp)
बाजपुर रोड पर भाजपा नेता प्रदीप पैगिया, उनके भाई रामनारायण पैगिया और घनश्याम पैगिया के घर एक ही परिसर में हैं। जिनके घर के मुख्य गेट अलग-अलग हैं। मंगलवार तड़के नकाबपोश हथियाबंद चार बदमाश घनश्याम पैगिया के घर में मुख्य गेट का ताला तोड़ परिसर में दाखिल हो गये।
करीब पौन घंटा परिसर में रहने के बाद बदमाश प्रदीप पैगिया के साथ रह रहे उनके बेटे डॉक्टर ईश्वर चंद्र अग्रवाल के घर के पिछले दरवाजे का ताला तोड़कर लॉबी में घुसे। बदमाशों ने घर के नीचे स्थित तीन कमरों और मंदिर से चांदी के जेवर समेत करीब 50 से 60 हजार की नकदी और मंदिर में रखी गुल्लक भी लूट ली।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/05/chori-2-e1642776056572.jpg)
बदमाशों ने दूसरे मंजिल में स्थित एक कमरे की अलमारी और एक बेड भी खोला, लेकिन उसमें केवल कपड़े होने से उनके कुछ हाथ नहीं लगा। परिजनों को सुबह सात बजे उठने के बाद घर में चोरी होने का शक हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
डॉ.ईश्वर अग्रवाल ने बताया वह पत्नी डॉ.नम्रता अग्रवाल और दो बच्चों के साथ एक कमरे में सोए थे। जबकि उनके पिता प्रदीप पैगिया दूसरे और उनकी मां इंदू पैगिया एक अन्य कमरे में सो रही थीं। उनके यहां काम करने वाली मेड दूसरे मंजिल में एक कमरे में सोई हुई थी। डॉ.अग्रवाल ने बताया रात में उनके कमरे के दरवाजे में खटखटाने की आवाज भी आई।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/05/looted-crime-64.jpg)
लेकिन, उन्हें लगा कोई सामान गिरा है इसलिए उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। सुबह जब वह उठे तो मंदिर से चांदी के जेवर और एक कमरे से करीब 50 से 60 हजार रुपये की नकदी गायब थी। घर में देखने पर पिछले दरवाजे का कुंडा टूटा हुआ मिला। बताया कि लूट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595