” HS NEWS ” ATUL AGARWAL , HALDWANI | हल्द्वानी वन प्रभाग की जौलासाल रेंज में बाबूलाल, प्रभागीय वनाधिकारी एवं श्रीमती ममता चंद उपप्रभागीय वनाधिकारी नंधौर के निर्देषन में सुनील शर्मा, वन क्षेत्राधिकारी जौलासाल रेंज द्वारा ‘‘जल संरक्षण एवं जलधाराओं का पुनर्जीवन‘‘ थीम पर जौलासाल रेंज के दुगाडी अनुभाग में हरेला पर्व के सुअवसर पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2023/07/2-16.jpg)
हरेला पर्व पर श्री जनक चंद, ग्राम प्रधान बिरिया मझोला मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित रहे। इनके द्वारा जौलासाल रेंज में हरित मित्र अभियान की सराहना करते हुये बताया गया इस अभियान से क्षेत्रवासियों को वृक्षारोपण के महत्व एवं प्रकृति सुरक्षा एवं संरक्षण के बारे में जानने का मौका मिला।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2023/07/4-16-.jpg)
हरेला पर्व पर चयनित स्थल पर फलदार, चारापत्ती, औषधीय, इत्यादि प्रजातियों के पौधो का रोपण किया गया। इसमे मुख्य तौर पर हरड, बहेडा, तेजपात, जामुन, आम, आंवला, कचनार इत्यादि के पौधों का रोपण किया गया। हरेला पर्व के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जन जागरूकता एवं जन सहभागिता हेतु जौलासाल रेंज में हरित मित्र अभियान चलाया गया।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2023/07/3-16-.jpg)
इस अभियान में घर-घर जाकर स्थानीय भाषा में ग्रामिणों को वृक्षारोपण, प्रकृति सुरक्षा एवं संरक्षण, जल संरक्षण, सिंगल यूज पालीथीन प्रतिबंध तथा स्वच्छता के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। हरेला पर्व कार्यक्रम में उपस्थित रहे, श्री दीपक परिहार वन बीट अधिकारी, श्री पंकज सकलानी, वन आरक्षी, श्री बलबंत सिहं, वन आरक्षी, श्री सन्नी कुमार, वन आरक्षी, श्री अवतार सिंह राणा, वन दरोगा, मोहन चंद सुयाल, ग्रामवासी इत्यादि।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595