देवभूमि के शहर हल्द्वानी को देह व्यापार में धकेलने वाली अधिकतर महिलाये पश्चिम बंगाल ?
पिछले कई सैक्स रैकेट मामलो में अधिकतर मामलो में पश्चिम बंगाल की महिलाओ की संग्लिप्ता हुई उजागर
शरीफा बेगम लाती थी लड़कियां तो तान्या शेख चलाती थी धंधा, ग्राहक फैजल समेत चार गिरफ्तार….
जनता जनार्दन की आवाज * HS NEWS *संवाददाता अतुल अग्रवाल * हल्द्वानी | देव भूमि के शहर हल्द्वानी में देह व्यापार की संचालिका तान्या शेख उर्फ प्रियंका मंडल उम्र 28 वर्ष पत्नी अनारूल शेख निवासी सोनाखाली थाना बासंती जिला कैनिग दक्षिण 24 परगना पश्चिम बंगाल हाल कलावती कॉलोनी कोतवाली हल्द्वानी, सकलेन शेख पुत्र नवीरेल शेख उम्र 23 वर्ष पत्नी अनारूल शेख निवासी सोनाखाली थाना बासंती जिला कैनिग दक्षिण 24 परगना पश्चिम बंगाल हाल कलावती कॉलोनी कोतवाली हल्द्वानी, शरीफा बेगम पत्नी अली हैदर उम्र 25 वर्ष निवासी तेजपुर पोस्ट कोटा मुनि जिला इसाबेल थाना करीमगंज आसाम हाल कलावती कॉलोनी कोतवाली हल्द्वानी और फैजल खान पुत्र तस्लीम अहमद उम्र 25 वर्ष निवासी नई बस्ती काठगोदाम को गिरफ्तार किया।



सबसे अहम सवाल शहर में इससे पहले भी कई बार देह व्यापार के मामले पकड़े जा चुके हैं यदि बात की जाये तो देह व्यापार में अधिकतर पश्चिम बंगाल की महिलाओ के द्वारा बड़े पैमाने पर शहर में स्पा सेंटरों \ पॉश कॉलोनियों में देह व्यापार चलाया जा रहा है वही विश्वनीय सूत्रों के हवाले से यह भी ज्ञात हुआ है कि कुछ महानुभावो के द्वारा अपने निजी स्वार्थो \ मोटी कमाई करने के उद्द्शेय से इनको सरक्षण दिया जा रहा है
वही पुलिस को सूचना मिली कि शहर की पॉश कलावती कॉलोनी के एक मकान में सैक्स रैकेट चलाया जा रहा है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान में दबिश दी गई। मकान में कुछ लोग आपत्तिजनक हालत में मिले। इस दौरान छापेमारी में एक पीड़ित महिला जो पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। साथ ही एक युवक जो ग्राहक था, वह आपत्तिजनक हालत में मिला। मौके पर पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री भी मिली। साथ ही एक युवक और देह व्यापार कराने वाली महिला सरगना को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।
लेकिन इसके बावजूद देह व्यापार का धंधा जोरों शोरों से चलाया जा रहा था। जिस पर आज पुलिस ने कार्यवाही करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही मकान मालिक का चालान भी किया गया है।
इस दौरान जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो तानिया शेख ने बताया कि कलावती कॉलोनी के निवासी प्रवीण कुमार का घर उसने 12,000 रूपये हर महीने हिसाब से किराये में लिया था। जिसमें वह सैक्स रैकेट का धंधा चलाती थी। देह व्यापार का धंधा चलाने वाली तानिया शेख को शरीफा बेगम देह व्यापार के लिए महिलाएं उपलब्ध कराती थी। पुलिस ने मौके से एक पीड़ित महिला को भी रेस्क्यू किया। अगला पैरा पढ़े…
पुलिस ने सभी के खिलाफ देह व्यापार का मामला दर्ज किया है। इस दौरान सामने आया कि देह व्यापार की संचालिका तान्या शेख, शरीफा बेगम और फैसल खान के विरुद्ध पूर्व में थाना मुखानी में पहले भी मामले दर्ज है। वहीं मकान मालिक प्रवीण कुमार का किरायेदार का सत्यापन न करने पर 5000 रूपये का नगद चालान किया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595