संवाददाता अतुल अग्रवाल – डिजिटल चैनल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | क्षेत्राधिकारी रामनगर बलजीत सिंह भाकुनी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक थाना रामनगर अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान के दौरान उप निरीक्षक मनोज नयाल चौकी प्रभारी गर्जिया सहित कोतवाली रामनगर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान के दौरान सराइखेत अल्मोड़ा से आने वाले वाहन संख्या UK 11 CA 1161 को रोककर चेक किया गया तो कैंटर चालक एवं कंडक्टर के कब्जे से दो प्लास्टिक के कट्टो में कुल 11 किलो 800 ग्राम गांजा अवैध रूप से बरामद किया गया। दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कोतवाली रामनगर में धारा 8/20 एन.डी.पी.एस.एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त गणों द्वारा बताया गया कि हम लोग रामनगर से पहाड़ी क्षेत्र में राशन एवम सब्जियां ले जाने का कार्य करते हैं तथा लौटते समय पहाड़ी क्षेत्रों से गांजा खरीदकर ले आए।
पुलिस टीम – कार्यवाही के दौरान -उप निरीक्षक मनोज नयाल – आरक्षी गगन भण्डारी – आरक्षी रविन्द्र – आरक्षी संजय शामिल रहे
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595